1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Malaika Arora ने मुन्नी बदनाम से लेकर माही वे तक, इन सुपरहिट गानों में अपने डांस मूव्स से मचाया था तहलका

Malaika Arora ने मुन्नी बदनाम से लेकर माही वे तक, इन सुपरहिट गानों में अपने डांस मूव्स से मचाया था तहलका

 Published : Oct 23, 2023 09:51 am IST,  Updated : Oct 23, 2023 09:51 am IST

मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज में से हैं, जिन्होंने अपनी पहचान किसी किरदार से नहीं बल्कि अपने सुपरहिट आइटम नंबर से बनाई है।

Malaika Arora, happy birthday Malaika Arora, Malaika Arora dance number- India TV Hindi
हैप्पी बर्थडे मलाइका अरोड़ा Image Source : DESIGN.PHOTO

मलाइका अरोड़ा अपने कमाल के फैशन सेंस, बेहतरीन डांस और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। मलाइका के डांस मूव्स आज भी लोग देखकर नाचने पर मजबूर हो जाते हैं। जब भी एक्ट्रेस के डांस के बारे में बात होती है तो तुरंत हमारे दिमाग में उनका सबसे सुपरहिट गाना 'छैया छैया' याद आता है। मॉडल और एक्ट्रेस को इस गाने में शाहरुख खान के साथ चलती ट्रेन के ऊपर डांस करता देख लोगों ने उनकी खूब सराहना की। हालांकि, मलाइका अरोड़ा और भी डांस नंबर हैं जो अभी भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। आज एक्ट्रेस अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आज आपको एक्ट्रेस के कुछ सुपरहिट डांस नंबर के बारे में बताने जा रहे हैं। 

माही वे

फिल्म 'कांटे' से 'माही वे' मलाइका अरोड़ा जैसा डांस शायद ही कोई हो जो इस गानें पर इतना जबरदस्त डांस कर सकता। 2002 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कांटे' के गाने 'माही वे' में दिखाई दीं तो उन्होंने आपने डांस मूव्स से सभी को चौका दिया। सुखविंदर सिंह और ऋचा शर्मा द्वारा गाए गए इस धमाकेदार गाने में जिस तरह से उन्होंने पोल डांस किया था। ऐसा लग रहा था कि उन्होंने इस में महारत हासिल की है। फिल्म में मलाइका ने लिसा का किरदार भी निभाया था। 

मुन्नी बदनाम हुई
सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का गाना 'मुन्नी बदनाम हुई' सुनते ही आज भी लोग नाचने लगते हैं। वहीं इस गाने का लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। एक बार अगर किसी ने इस मजेदार गाने पर थिरकना शुरू किया तो फिर उसका रुकना बहुत मुश्किल है। यह गाना 2010 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का सुपरहिट डांस नंबर रहा है। इसे ममता शर्मा और ऐश्वर्या निगम ने गाया है।

अनारकली डिस्को चली
मुन्नी से वह एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 2' में अनारकली बनीं। मजेदार गाने में उनके चेहरे के भावों ने सबका दिल जीत लिया। इस ट्रैक को मशहूर जोड़ी ममता शर्मा और सुखविंदर सिंह ने गाया था। 'हाउसफुल 2' का गाना आज भी लोगों के बीच काफी फेमस है।

होंथ रसीली 
2007 की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' की स्टार कास्ट, कहानी और गाने लोगों को बहुत पसंद है। इस फिल्म का मजेदार गाना 'होंथ रसीली' में मलाइका का स्पेशल अपीरियंस देखने को मिला था। इसे शंकर महादेवन, आनंद राज आनंद और श्रेया घोषाल ने गाया था। 

फैशन खत्म मुहजपे
मिस रागिनी के रूप में मलाइका अरोड़ा ने इस गाने में जबरदस्त डांस कर सभी को थिरकने और डांस करने पर मजबूर कर दिया। इस गाने में एक्ट्रेस के भाव और लिप-सिंकिंग ने इसे एक हिट गाना बना दिया। ममता शर्मा, वाजिद और शबाब साबरी ने गीत गाया। ये गाना फिल्म 'डॉली की डोली' का था। 

ये भी पढ़ें-

Ganapath vs Yaariyan 2: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'गणपत' और 'यारियां 2' का नहीं चला सिक्का, जानें संडे की कमाई

थलपति विजय की 'लियो' ने वर्ल्डवाइड की ताबड़तोड़ कमाई, जानें कितना रहा कलेक्शन

तारा सुतारिया ने कार्तिक आर्यन संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोली- 'कब से इस पल का इंतजार...'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन