1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Malaika Arora ने शेयर की बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की ऐसी फोटो, लोगों ने अश्लीलता का लगाया आरोप

Malaika Arora ने शेयर की बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की ऐसी फोटो, लोगों ने अश्लीलता का लगाया आरोप

 Published : May 29, 2023 12:03 pm IST,  Updated : May 29, 2023 12:03 pm IST

Arjun kapoor And Malaika Arora: अर्जुन कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। तस्वीर के कारण मलाइका ट्रोल करने वालों के निशाने पर हैं।

Arjun kapoor And Malaika Arora- India TV Hindi
Arjun kapoor And Malaika Arora Image Source : INSTAGRAM

Arjun kapoor And Malaika Arora: सोशल मीडिया पर अपने लवर व एक्टर अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर करके मलाइका अरोड़ा ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस तस्वीर के कारण मलाइका और अर्जुन काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। क्योंकि इस तस्वीर में अर्जुन सेमी-न्यूड हैं और मलाइका का मजेदार कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। लेकिन कुछ लोग तस्वीर के कारण इतने गुस्से में हैं कि मलाइको को ट्रोल कर रहे हैं। 

अर्जुन कपूर हैं 'आलसी'?

मलाइका अरोड़ा ने यह तस्वीर शेयर करके फैन्स को सरप्राइज कर दिया है। जिसमें अर्जुन को एक सोफे पर अपनी बाहों को फैलाते हुए दिखाया गया है। इस तस्वीर के कैप्शन में मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड को आलसी कहा है। उन्होंने लिखा है,  "मेरा अपना आलसी लड़का," जिसके साथ मलाइका ने #iykyk करते हुए इसे कुछ ज्यादा ही वायरल कर दिया है। देखिए मलाइका का पोस्ट...

Arjun kapoor And Malaika Arora
Image Source : INSTAGRAMArjun kapoor And Malaika Arora

लोगों ने लगाया अश्लीलता का आरोप 

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अर्जुन कपूर बिना कपड़ों के अपने प्राइवेट पार्ट को तकिये से छुपाकर पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी मसल बॉडी लोगों का ध्यान खींच रही है। लोग अर्जुन की तारीफ कर रहे हैं। इसी तस्वीर को अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिल वाले इमोजी के साथ शेयर किया है। वहीं कुछ लोग इसे ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'हाहाहा क्या', वहीं एक ने लिखा है, 'ये कैसी अश्लीलता फैला रही हो।' वहीं एक ने लिखा है, 'उम्र का लिहाज करो।' 

Don 3: न शाहरुख खान न रणवीर सिंह, बॉलीवुड का नया 'डॉन' बनेगा ये मल्टी टैलेंटेड एक्टर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'कुत्ते' में नजर आए थे। जिसमें तब्बू, नसीरुद्दीन शाह और कोंकणा सेनशर्मा ने अभिनय किया था। उनके पास भूमि पेडनेकर के साथ 'द लेडी किलर' और भूमि और रकुल प्रीत सिंह के साथ एक अननेम्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। वहीं मलाइका हाल ही में गुरु रंधावा के साथ 'तेरा की ख्याल' गाने में नजर आई थीं।

'The Kerala Story' एक प्रोपेगेंडा फिल्म है, कमल हासन के बाद अनुराग कश्यप के भी बिगड़े बोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन