सिनेमा जगत से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज मराठी अभिनेता विजय कदम का निधन हो गया है। विजय कदम ने 67 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। अभिनेता लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। डेढ़ साल तक इलाज चलने के बाद शनिवार, 10 अगस्त को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर के बाद मराठी सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। विजय कदम को उनके चाहने और फिल्म इंडस्ट्री लोग उन्हें सोसल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विजय कदम 1980 और 90 के दशक के मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता में से एक थे।
मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय कदम पिछले डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित थे। कुछ महीनों से उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, आज सुबह वह कैंसर से जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके पहले टी-सीरीज के को-ऑनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार की मौत भी कैंसर के कारण हुई थी।
विजय कदम का अंतिम संस्कार आज अंधेरी ओशिवारा श्मशान में किया जाएगा। उनके निधन की खबर ने परिवार और उनके फैंस के साथ-साथ मराठी सिनेमा को भी झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि अभिनेता आखिरी बार टीवी शो 'टी परत आलिये' में नजर आये थे। वह टीवी शोज के अलावा कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके थे। विजय कदम अपने कॉमेडी रोल के लिए दर्शकों के बीच मशहूर थे।
मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय कदम ने 'टूरटूर', 'विच्चा माझी पुरी कारा', 'पप्पा सांगा कुनाचे' जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम किया था। 'विच्चा माझी पूरी कर हे लोकनाट्य' और 'खुमखुमी' जैसे मराठी शो भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। बता दें कि, 'चश्मेंबहादुर', 'पुलिसलाइन', 'हल्ड रुसली कुंकु हसलाम' और 'अमी दोघ राजा रानी' जैसी उनकी फिल्में काफी पॉपुलर हुई थीं।
संपादक की पसंद