1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 14 साल बाद केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में इस फेमस सिंगर की नई म्यूजिक एल्बम की गई लॉन्च, पहला गाना भी हुआ रिलीज

14 साल बाद केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में इस फेमस सिंगर की नई म्यूजिक एल्बम की गई लॉन्च, पहला गाना भी हुआ रिलीज

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 10, 2024 10:45 pm IST,  Updated : Feb 10, 2024 11:26 pm IST

14 साल बाद सिंगर मोहित चौहान ने एक नया म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है। साथ ही मोहित ने अपना पहला गाना रिलीज किया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे।

Mohit Chauhan- India TV Hindi
सिंगर मोहित चौहान Image Source : PTI

आज दिल्ली में फेमस सिंगर मोहित चौहान की 'मुसाफिर' म्यूजिक एल्बम को लॉन्च किया गया है। इस एलबम को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में रिलीज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इंडो मंगोलिया म्यूजिक क्लोब्रेशन में यह एल्बम बनाया गया है। वहीं, आज ही इस एलबम के पहले गाने 'दूर' को भी रिलीज़ कर दिया गया है, सिंगर ने बताया कि इस एल्बम में कुल 6 गाने होंगे। गाने की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में की गई है।

14 साल बाद एल्बम

सिंगर मोहित चौहान ने बातचीत के दौरान बताया कि 14 साल बाद मेरा सोलो एल्बम आ रहा है,   इसमें हिंदी और कुछ गाने मंगोलियन में क्लोब्रेट करके तैयार किया गया है। भारत का मंगोलिया के साथ बहुत पुराने रिश्ता हैं। मंगोलिया में भी आज नया साल मनाया जा रहा है आज इस खास मौके पर पहला गाना 'दूर' रिलीज हो रहा है। सिंगर ने आगे कहा कि सबसे पहले मंगोलिया किरेन रिजिजू के साथ जाना हुआ था, वहां के कल्चर को जाना, म्यूजिशियन से मुलाकात की। उसके बाद मुझे महसूस हुआ कि मंगोलिया का भी कल्चर बहुत पुराना है।  मंगोलियन साउंड में पहली बार हिंदी गीत लोगों को मिलेगा। यह भी एक ऐतिहासिक है।

भारत और मंगोलिया के बीच घनिष्ठ रिश्ता

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मौके पर कहा कि मंगोलिया एक प्राचीन देश है, हमारे देश में बहुत सारे लोगों को नहीं पता होगा कि आध्यात्मिक रूप से भी भारत और मंगोलिया के बीच घनिष्ठ रिश्ता है और मंगोलिया एक बौद्ध राष्ट्र है और वहां पर बौद्ध धर्म को ही लोग मानते हैं।  बौद्ध धर्म भारत से वहां गया है इसलिए वहां के लोग भारत को धार्मिक गुरु मानते हैं। 

मंत्री रिजिजू ने कहा कि सिंगर मोहित चौहान ने म्यूजिक के माध्यम से दोनों देशों को जोड़ने के लिए प्रयास किया और वहां के कलाकारों के साथ मिलकर म्यूजिक के साथ भी तालमेल करके एल्बम बनाया है। म्यूजिक के माध्यम से भारत और मंगोलिया को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया गया है। इस मधुर संबंध को बरकरार रखने के लिए संगीत महत्वपूर्ण रोल अदा करेगी।

मीनाक्षी लेखी ने भी कही ये बात

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भारत और मंगोलिया के खून के रिश्ते हैं, सदियों पुराने रिश्ते हैं। बीच में बहुत सारे अलग-अलग देश आ गए हैं। भारतीय सभ्यता ही दूर तक फैली हुई थी। गाना देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि हिमाचल में शूट किया गया है या मंगोलिया में।

ये भी पढ़ें:

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के हॉस्पिटल में करवाया गया था एडमिट, बेटे ने ताजा हेल्थ अपडेट को लेकर कही ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन