1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रियल लाइफ जेठ संग रोमांस कर फेमस हो गई थी 'अक्सर' वाली हसीना, आलिया-इमरान से है रिश्ता, एक्टिंग छोड़ कर रही ये काम

रियल लाइफ जेठ संग रोमांस कर फेमस हो गई थी 'अक्सर' वाली हसीना, आलिया-इमरान से है रिश्ता, एक्टिंग छोड़ कर रही ये काम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 22, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 03:13 pm IST

इमरान हाशमी की 'अक्सर' वाली हीरोइन तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म की कहानी की तरह ही एक्ट्रेस ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। अब एक्ट्रेस एक्टिंग छोड़ चुकी हैं और अलग लाइफ जी रही हैं।

Udita goswami- India TV Hindi
डीनू मोरिया, इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी। Image Source : @BOLLYWOODFIVE/INSTAGRAM

अगर आपको इमरान हाशमी की फिल्म ‘अक्सर’ याद है तो उसमें नजर आने वाली हुस्न की मल्लिका उदिता गोस्वामी को भला कौन भूल सकता है। अपनी खूबसूरती, बोल्ड सीन्स और दमदार अभिनय से उन्होंने उस दौर के दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि एक के बाद एक चर्चित फिल्मों में नजर आने वाली यह एक्ट्रेस अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं? आज हम आपको बताएंगे कि उदिता अब कहां हैं, क्या कर रही हैं और कैसे उन्होंने एक्टिंग की चमकती दुनिया से अलग एक नई पहचान बनाई है।

फिल्मों में यूं हुई थी एंट्री

उदिता गोस्वामी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में पूजा भट्ट की फिल्म ‘पाप’ से की थी, जिसमें वे जॉन अब्राहम के साथ नजर आई थीं। मात्र 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने लुक्स और स्क्रीन प्रेज़ेंस से हर किसी को चौंका दिया था। इसके बाद उन्होंने इमरान हाशमी के साथ सुपरहिट फिल्में ‘जेहर’ और ‘अक्सर’ कीं, जिनमें उनके बोल्ड और ग्लैमरस किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा वे ‘अगर’, ‘डायरी ऑफ ए बटरफ्लाई’, ‘दिल दिया है’, ‘अपार्टमेंट’ और ‘किससे प्यार करूं’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अचानक एक्टिंग को अलविदा कह दिया।

यहां देखें पोस्ट

शादी के बाद बदला करियर और जिंदगी का रुख

उदिता गोस्वामी ने फिल्ममेकर मोहित सूरी से शादी कर ली, जो उनकी कई फिल्मों के निर्देशक भी रह चुके हैं। सेट पर ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया। अब उनके दो बच्चे हैं, बेटी देवी और बेटा कर्मा सूरी। उदिता अब पूरी तरह से फैमिली वुमन बन चुकी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने करियर को पूरी तरह छोड़ दिया है। फिल्मी करियर को अलविदा कहने के बाद उदिता गोस्वामी ने एक ऐसा प्रोफेशन चुना, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। अब वो फुलटाइम डीजे हैं। जी हां, आज उदिता एक सफल महिला डीजे के रूप में जानी जाती हैं और देशभर में म्यूजिक शोज करती हैं।

भट्ट परिवार से है गहरा नाता

सोशल मीडिया पर भी वह अपने डीजे शोज के वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके लुक्स और स्टाइल में अब एक नया ट्रेंडी टच देखने को मिलता है, जो उनके नए करियर को बखूबी दर्शाता है। शायद बहुत कम लोग जानते हों कि उदिता गोस्वामी का रिश्ता महेश भट्ट फैमिली से भी जुड़ा है। उनके पति मोहित सूरी, आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के कजिन ब्रदर हैं। इस तरह उदिता, आलिया और इमरान की भाभी लगती हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इमरान हाशमी मोहित के बड़े भाई हैं और इस लिहाज से वो उनके जेठ लगते हैं।

यहां देखें पोस्ट

अब कैसी है लाइफस्टाइल

उदिता अब फिल्मों से दूर जरूर हैं, लेकिन लाइमलाइट से नहीं। वो आज भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फैमिली लाइफ से लेकर प्रोफेशनल डीजे शोज तक की झलकियां फैन्स के साथ शेयर करती हैं। एक दौर की ग्लैमरस अभिनेत्री अब एक नई पहचान के साथ अपनी दूसरी इनिंग्स को एंजॉय कर रही हैं और इसमें भी वह उतनी ही सफल नजर आती हैं। हाल के दिनों में वो पति की सफलता को भी जी रही है। उनके पति मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन