1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्लेन क्रैश पर बनीं 44 फिल्में, रोंगटे खड़े कर देंगी ये 5 कहानियां, जान बचाने के लिए किए ऐसे-ऐसे जतन

प्लेन क्रैश पर बनीं 44 फिल्में, रोंगटे खड़े कर देंगी ये 5 कहानियां, जान बचाने के लिए किए ऐसे-ऐसे जतन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 13, 2025 08:42 am IST,  Updated : Jun 13, 2025 08:42 am IST

प्लेन क्रैश मामलों पर हॉलीवुड ने अब तक 44 से ज्यादा फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों में ऐसी कहानियां हैं जिन्हें देखकर लोगों की रूह कांप जाती है।

Movies based on Plane crash- India TV Hindi
प्लेन क्रैश पर बनी फिल्में Image Source : INSTAGRAM

बीते रोज अहमदाबाद में एक प्ले हादसे में कुल 265 लोग काल के गाल में समा गए। दुनिया के सबसे बड़े प्ले हादसों में शुमार हुई इस दुर्घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। प्लेन में मौजदू 242 लोगों में से केवल 1 इंसान की जान बच पाई है। वहीं 241 लोगों की मौत हो गई। इसी प्लेन में सवाल भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश ने किसी तरह अपनी जान बचाई और प्लेन हादसे की भयावह कहानी भी बताई है। प्लेन क्रैश मामले पहले से ही काफी संजीदा रहे हैं और इससे पहले भी लोगों को झकझोरते रहे हैं। प्लेन क्रैश के इन मामलों पर हॉलीवुड फिल्म मेकर्स ने अब तक 44 से ज्यादा फिल्में बनाईं हैं। लेकिन 5 कहानियां ऐसी भी हैं जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। 

1-फाइनल डेस्टिनेशन (2000)

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म फाइनल डेस्टिनेशन अपने आप में एक भयावह कहानी को समेटे हुए है। इस फिल्म में एलेक्स नामक एक किशोर को सपना आता है कि जिस विमान में वह सवार है, वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। वह घबरा जाता है और विमान से उतर जाता है। विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। लेकिन फिर उसके दोस्त एक-एक करके अजीब दुर्घटनाओं में मरने लगते हैं। इस फिल्म में प्लेन क्रैश के दमदार दृश्य दिखाए गए हैं जिसे देखकर लोगों की रूह कांपने लगती है। 

2-नॉन-स्टॉप (2014)

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म नॉन-स्टॉप एक बेहतरीन प्लेन क्रैश की कहानियों में गिनी जाती है। इस फिल्म में एक अमेरिकी एयर मार्शल को एक फ्लाइट में संदेश मिलता है कि अगर पैसे नहीं भेजे गए तो हर 20 मिनट में विमान में कोई न कोई मर जाएगा। वह सैकड़ों डरे हुए यात्रियों के साथ उड़ान भरते हुए हत्यारे को पकड़ने की कोशिश करता है। प्लेन में मौजूद लोगों के लिए ये मौत से जूझने के अनुभव को बयां करती है। 

3-कास्ट अवे (2000)

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कास्ट अवे प्लेन क्रैश की ऐसी कहानी दिखाती है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस फिल्म में एक आदमी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है, और वह एक द्वीप पर अकेला रह जाता है, जहां कोई नहीं होता। वह बिना भोजन, बिना मदद और बिना किसी उम्मीद के जीवित रहना सीखता है। वह जीवित रहने और घर लौटने की कोशिश में सालों बिताता है। इस फिल्म की कहानी न केवल प्लेन क्रैश के भयावह हादसे को दिखाती है बल्कि इसके बाद बचे हुए इंसान के सर्वाइवल को भी पर्दे पर उकेरती है। 

4-अलाइव (1993)

साल 1993 में रिलीज हुई धांसू फिल्म अलाइव में भी प्लेन हादसे के मार्मिक दृश्य देखने को मिलते हैं। इस फिल्म में रग्बी टीम का विमान बर्फीले एंडीज पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। बिना भोजन और ठंड के, वे हफ्तों तक फंसे रहते हैं। उनमें से कुछ बच जाते हैं, लेकिन केवल एक चौंकाने वाला निर्णय लेने के बाद। यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। 

5-फ्लाइट (2012)

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म फ्लाइट प्ले क्रैश मामलों पर एक शानदार कहानी है। एक पायलट टूटे हुए विमान को क्रैश-लैंड करता है और कई लोगों को बचाता है। वह हीरो बन जाता है। लेकिन बाद में पता चलता है कि उड़ान भरते समय वह नशे में था। वह सच छुपाता है लेकिन उसे अपने करियर और सही काम के बीच चुनाव करना होता है। इस कहानी में दर्दनाक दृश्य देखने को मिलते हैं और लोगों के अंदर खौफ भर देते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन