1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साक्षी के स्टाइल और जीवा की स्माइल ने जीत लिया फैंस का दिल, माही की फैमिली की इन तस्वीरों को देख नहीं भरेगा मन

साक्षी के स्टाइल और जीवा की स्माइल ने जीत लिया फैंस का दिल, माही की फैमिली की इन तस्वीरों को देख नहीं भरेगा मन

 Published : Jun 04, 2024 07:21 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 07:21 pm IST

दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ यूरोप टूर पर है। इसी बीच हाल ही में क्रिकेटर की वाइफ साक्षी ने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

MS dHONI, Sakshi dhoni, jeeva- India TV Hindi
माही की फैमिली की इन तस्वीरों को देख नहीं भरेगा मन Image Source : INSTAGRAM

आईपीएल 2024 खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ यूरोप टूर पर हैं। बताया जा रहा है कि धोनी, अपनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ इटली के पलेरमो शहर में छुट्टियां मनाने गए हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में धोनी की वाइफ अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ धोनी की बेटी जीवा अपनी स्माइस से लोगों का दिल जीतती नजर आ रही हैं। 

साक्षी के लुक की हो रही चर्चा

यूरोप वेकेशन की तस्वीरें साक्षी धोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर कुल आठ तस्वीर शेयर की हैं।इन तस्वीरों में आप इटली की खूबसूरती को बखूबी देख सकते हैं। हां वो बात अलग है कि तस्वीरों में लोगों का ध्यान इटली की खूबसूरतू पर न जाकर साक्षी की खूबसूरती और जीवा की क्यूटनेस पर टिकी रह गई। इन तस्वीरों में साक्षी धोनी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में वह पिंक ड्रेस में  धोनी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, तो किसी तस्वीर में व्हाइट नेट वाली ड्रेस में अपनी अदाएं बिखेरती दिख रही हैं। साक्षी की खूबसूरती के अलावा लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद जीवा की क्यूटनेस की भी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में जीवा अपने पापा धोनी की तरफ देखते हुए स्माइल करती नजर आ रही हैं। उनकी इस क्यूट सी स्माइल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

धोनी का दिखा नया हेयरस्टाइल

इसके अलावा साक्षी ने तस्वीरों में समुद्र किनारे का मनमोहक सनसेट का नजरा भी दिखाया है और फैमिली के साथ खाना खाने की तस्वीर भी शेयर की है। वहीं इन तस्वीरो को देखने के बाद फैंस धोनी के लुक की भी खूब चर्चा कर रहे हैं। इन तस्वीरों में धोनी का नया हेयरस्टाइल देखने को मिल रहा है, जिसमें वो काफी कूल दिखाई दे रहे हैं। धोनी की फैमिली संग ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन