1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इटली में मेहमानों संग चिल करते दिखे मुकेश-नीता अंबानी, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मस्ती मूड में नजर आए अनंत

इटली में मेहमानों संग चिल करते दिखे मुकेश-नीता अंबानी, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मस्ती मूड में नजर आए अनंत

 Published : Jun 02, 2024 01:28 pm IST,  Updated : Jun 02, 2024 04:47 pm IST

अंबानी फैमिली इन दिनों क्रूज पर हुए पार्टी को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। भले ही ये ग्रैंड पार्टी अब खत्म हो चुकी है, लेकिन इससे जुड़ी तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। अब हाल ही में इस पार्टी से अंबानीज की कुछ और झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Mukesh Ambani, Nita Ambani- India TV Hindi
इटली में मेहमानों संग चिल करते दिखे मुकेश-नीता अंबानी Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर इस तरफ हर जगह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज ही देखने को मिल रही है। क्रूज पर चार दिन हुए इस ग्रैंड सेलिब्रेशन से लगातार कोई न कोई तस्वीरें सामने आ रही है। हाल ही में हमने आपको इस पार्टी से ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट और अंनत अंबानी की पहली झलक दिखाई थी, तो वहीं अब इस पार्टी से मुकेश और नीता अंबानी की कुछ झलकियां भी सामने आ गई हैं, जिसमें दोनों अपने बेटे और होने वाली बहू की पार्टी में आए मेहमानों संग चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

नीता-मुकेश की पहली झलक आई सामने

सामने आई झलकियों में जहां नीता अंबानी व्हाइट आउटफिट में हमेशा की तरह क्लासी दिख रही हैं, तो वहीं मुकेश अंबानी ब्लू शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों को पार्टी का पूरा आनंद लेते हुए देखा गया। कहीं दोनों पार्टी में आए मेहमानों संग पोज देते नजर आए, तो कहीं दोनों को साथ में बैठकर म्यूजिकल प्रोग्राम का मजा लेते हुए देखा गया।

Mukesh Ambani, Nita Ambani
Image Source : INSTGRAMइटली में मेहमानों संग चिल करते दिखे मुकेश-नीता अंबानी

रणबीर-शाहरुख दिखे साथ 

वहीं एक तस्वीर में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपनी होने वाली बहू के साथ पार्टी एंजाॅय करती नजर आई। वहीं इस पार्टी एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें रणबीर कपूर और शाहरुख खान साथ में नजर आ रहे हैं। वहीं अनंत अंबानी की सिद्धार्थ मल्होत्रा संग एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों मस्ती मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Mukesh Ambani, Nita Abani
Image Source : INSTAGRAMनीता-मुकेश की पहली झलक आई सामने

अनंत-राधिका की शादी की पूरी डिटेल

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी का कार्यक्रम 29 मई से शुरू हुआ था जो कि बीते दिनों यानी की 1 जून को खत्म हुआ। इस ग्रैंड पार्टी की झलकियां लगातार सामने आ रही है। वहीं इसी बीच अनंत और राधिका की शादी की डेट्स भी सामने आ गई हैं। दोनों 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में होगी। जिसकी शुरूआत 12 जुलाई को शुभ विवाह से होगी। इसके बाद 13 जुलाई को होने वाले आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन होगा। उसी के साथ ड्रेस कोड की बात करें तो इस शानदार रॉयल शादी के लिए ‘इंडियन फॉर्मल’ ड्रेस कोड तय किया गया है, तो 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी रिसेप्शन के दिन लिए ड्रेस कोड ‘इंडियन चिक’ रखा गया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन