1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुनव्वर फारुकी की परफॉर्मेंस ने जीता बेगम महजबीन का दिल, पति पर लुटाया प्यार, शेयर किया वीडियो

मुनव्वर फारुकी की परफॉर्मेंस ने जीता बेगम महजबीन का दिल, पति पर लुटाया प्यार, शेयर किया वीडियो

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 04, 2024 08:44 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 08:44 am IST

मुनव्वर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों ही खबरें आई थीं कि स्टैंडअप कॉमेडियन ने दूसरा निकाह कर लिया है, इस बीच उनकी दूसरी बीवी महजबीन काएक पोस्ट वायरल हो रहा है।

महजबीन ने की मुनव्वर...- India TV Hindi
महजबीन ने की मुनव्वर की तारीफ। Image Source : INSTAGRAM

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अक्सर किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस में अपनी जर्नी के दौरान भी स्टैंडअप कॉमेडियन लगातार सुर्खियों में रहे। शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली आयशा खान ने मुनव्वर पर टू-टाइमिंग यानी एक ही समय में दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को एक्सेप्ट करके मुनव्वर ने खलबली पैदा कर दी थी। मुनव्वर जिस वक्त आयशा को डेट कर रहे थे, उसी दौरान नाजिला के साथ भी रिलेशनशिप में थे। अब मुनव्वर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों ही खबरें आई थीं कि स्टैंडअप कॉमेडियन ने दूसरा निकाह कर लिया है, इस बीच उनकी दूसरी बीवी महजबीन काएक पोस्ट वायरल हो रहा है।

महजबीन ने मुनव्वर पर लुटाया प्यार

मुनव्वर ने महजबीन कोटवाला से दूसरी शादी की है, जो पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। महजबीन ने कई सेलिब्रिटीज की ब्यूटी को निखारने का काम किया है। मुनव्वर ने अब तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा था, लेकिन अब महजबीन और मुनव्वर दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच महजबीन ने मुनव्वर की परफॉर्मेंस का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अपने शौहर पर प्यार लुटाया है।

महजबीन ने रिपोस्ट किया मुनव्वर का वीडियो

दरअसल, हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसे महजबीन ने भी पोस्ट किया है। मुनव्वर के परफॉर्मेंस का वीडियो रि-पोस्ट करते हुए महजबीन ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे आप पर गर्व है।' इस पोस्ट के साथ महजबीन ने रोमांटिक सॉन्ग 'देखा तेनू पहली-पहली बार' भी बैकग्राउंड में इस्तेमाल किया है और साथ ही ब्लू हार्ट इमोजी भी बनाया है। महजबीन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

munawar faruqui
Image Source : INSTAGRAMमहजबीन ने शेयर किया मुनव्वर का पोस्ट।

मुनव्वर-महजबीन की दूसरी शादी

यही नहीं, महजबीन ने मुनव्वर का एक दूसरा पोस्ट भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है। इसमें मुनव्वर ने लिखा था- 'ना जाने सजदों में कैसा शोर है, तेरे बाद महफिल खामोश है। हम दोनों हूबहू एक जैसे हैं, मैं कहता उसका वो कहती मेरा दोष है।।' बता दें, महजबीन और मुनव्वर दोनों की ये दूसरी शादी है। इससे पहले भी मुनव्वर ने शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा भी है। हालांकि, उनकी ये शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और मुनव्वर अपनी पहली बेगम से अलग हो गए। वहीं पिछले दिनों मुनव्वर के दूसरे निकाह की खबरें आई थीं, जिसके बारे में जानकर स्टैंडअप कॉमेडियन के फैंस हैरान रह गए थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन