1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागार्जुन की King100 का फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज, विंटेज स्टाइल में सुनाएंगे रंक से राजा बनने की कहानी

नागार्जुन की King100 का फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज, विंटेज स्टाइल में सुनाएंगे रंक से राजा बनने की कहानी

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 29, 2026 06:44 pm IST,  Updated : Aug 29, 2026 06:44 pm IST

अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने नागार्जुन के 67वें जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'किंग 100' का टाइटल, रिलीज डेट और पहली झलक शेयर कर दी है। प्रोमो से पता चलता है कि यह फिल्म एक आम आदमी के अमीर बनने की कहानी पर आधारित है।

Nagarjuna- India TV Hindi
नागार्जुन Image Source : INSTAGRAM/@ANNAPURNASTUDIOS

नागार्जुन के 67वें जन्मदिन के मौके पर उनकी यादगार 100वीं फिल्म के मेकर्स ने आखिरकार इसका टाइटल, रिलीज की तारीख और एक जबरदस्त पहली झलक शेयर कर दी है। 'किंग100' नाम की यह फिल्म शाहरुख खान की 'किंग' के साथ सिनेमाघरों में एक बड़ी टक्कर के लिए तैयार है, क्योंकि दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं। सोसल मीडिया पर नागार्जुन का विंटेज स्टाइल छाया हुआ है, जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।

किंग100 में नागार्जुन का दिखा धांसू अवतार

अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने घोषणा की कि नागार्जुन की 'किंग100' 24 दिसंबर को रिलीज होगी। डेढ़ मिनट से ज्यादा लंबी इस पहली झलक में अनुभवी एक्टर एक स्टाइलिश और धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं और एक दिलचस्प 'गरीबी से अमीरी' तक के सफर की कहानी की झलक मिलती है। वीडियो का अंत फिल्म के ऑफिशियल टाइटल के खुलासे और उसके बाद एक दमदार मैसेज, 'लॉन्ग लिव द किंग' के साथ होता है। इस तरह यह घोषणा नागार्जुन के फैंस के लिए जन्मदिन का तोहफा और उनकी यादगार 100वीं फिल्म की पहली झलक- दोनों ही साबित होती है। इसके पहले चर्चा थी कि तब्बू एक बार फिर नागार्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट शेयर नहीं की है।

किंग100 में दिखेंगी रंक से राजा की कहानी

'किंग100' के वीडियो की शुरुआत नागार्जुन के किरदार से होती है, जो पैसे, ताकत और पहचान के बारे में अपने विचार बताते हैं। इससे उस सफर का अंदाजा मिलता है, जिसमें वे कुछ भी न होने की हालत से निकलकर सबसे ताकतवर लोगों में से एक बन जाते हैं। उनका यह मोनोलॉग महत्वाकांक्षा, सफलता और अपनी पहचान बनाए रखने की कीमत पर आधारित कहानी का माहौल बनाता है। वे कहते हैं, 'इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक जिनके पास पैसा है और दूसरे जिनके पास नहीं। जब मेरे पास पैसा नहीं था तो लोग मुझे लूजर कहते थे, जब पैसा आया तो उन्होंने मुझे राजा कहा। लेकिन यह पहचान पैसे से भी ज्यादा ताकतवर है। इस पहचान को बनाए रखने के लिए, मुझे लगातार भागते रहना होगा।'

नागार्जुन और शाहरुख खान के बीच कड़ा मुकाबला

आरए कार्तिक द्वारा लिखित और निर्देशित 'किंग100' को अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। राजा महादेवन् ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है। सतीश कुमार एन प्रोडक्शन डिजाइनर हैं और नवीन नूली एडिटर हैं। शाहरुख खान की अगली फिल्म के साथ दिसंबर में 'किंग100' के आने से दो मशहूर स्टार्स के बीच बॉक्स-ऑफिस पर एक रोमांचक मुकाबले का मंच तैयार हो गया है।

ये भी पढ़ें - नागार्जुन की फिल्म में हुई तब्बू की एंट्री? 28 साल बाद फिर दिखेंगी साथ, 'किंग 100' में बनेंगी लेडी विलेन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन