1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नरगिस फाखरी डबल मर्डर की आरोपी बहन से तोड़ चुकी हैं रिश्ता, 20 साल से नहीं की कोई बात

नरगिस फाखरी डबल मर्डर की आरोपी बहन से तोड़ चुकी हैं रिश्ता, 20 साल से नहीं की कोई बात

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 04, 2024 10:45 am IST,  Updated : Dec 04, 2024 02:12 pm IST

नरगिस फाखरी इन दिनों अपनी बहन आलिया के चलते सुर्खियों में हैं, जिन पर डबल मर्डर आ आरोप है। नरगिस की छोटी बहन को न्यूयॉर्क में डबल मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले पर अभिनेत्री ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था, लेकिन अब बहन संग नरगिस के रिश्ते को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

nargis fakhri- India TV Hindi
छोटी बहन आलिया से कॉन्टैक्ट में नहीं हैं नरगिस फाखरी Image Source : INSTAGRAM

'रॉकस्टार' फेम नरगिस फाखरी अपनी बहन आलिया को लेकर इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। नरगिस की बहन आलिया फाखरी पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उसकी फीमेल फ्रेंड अनास्तासिया के मर्डर का आरोप है। मंगलवार को अभिनेत्री की बहन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। आलिया पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। फिलहाल आलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये खबर सामने आते ही हर तरफ हलचल पैदा हो गई। इस बीच नरगिस फाखरी के अपने बहन आलिया से रिश्ते को लेकर भी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

आलिया से 20 साल से कॉन्टैक्ट में नहीं हैं नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी पिछले 20 सालों से अपनी बहन आलिया के संपर्क में नहीं हैं। एक्ट्रेस से जुड़े सोर्स ने इंडिया टुडे को यह जानकारी दी और बताया कि नरगिस अपनी छोटी बहन आलिया से 20 साल से किसी संपर्क में नहीं हैं और ना ही दोनों की बातचीत होती है। हालांकि, उन्हें भी इसकी जानकारी न्यूज के जरिए हुई। दूसरी तरफ नरगिस की मां ने बेटी के खिलाफ लगे आरोपों पर जरूर रिएक्ट किया है।

आलिया पर लगे आरोपों पर उनकी मां की प्रतिक्रिया

नरगिस की मां ने अपनी छोटी बेटी पर लगे आरोपों पर कहा- 'मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर सकती है। वो ऐसी इंसान थी जो सबका ख्याल रखती थी। उसने हमेशा सबकी मदद की है।'नरगिस की मां ने आगे ये भी दावा किया कि आलिया ओपिओइड की लत से जूझ रही थी, जो शायद इस घटना की वजह बनी।

आलिया को हो सकती है उम्रकैद की सजा

बता दें नरगिस फाखरी की बहन आलिया पर डबल मर्डर का आरोप है। उन पर एक दो मंजिला गैराज में आग लगाकर अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी फीमेल फ्रेंड अनास्तासिया को मारने का आरोप लगा है। ये घटना न्यूयॉर्क के क्वींस में हुई, जिसमें एडवर्ड और उनकी दोस्त अनास्तासिया बुरी तरह झुलस गए। आलिया पर पहली डिग्री में हत्या और दूसरी में हत्या के चार मामलों में आरोप लगे हैं। उन पर ग्रैंड जूरी ने आगजनी के भी आरोप लगाए हैं। वकील का कहना है कि अगर आलिया इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें 9 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन