1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Neha Kakkar ने अपने पति के लिए किया ऐसा काम, इमोशनल हुए रोहनप्रीत

Neha Kakkar ने अपने पति के लिए किया ऐसा काम, इमोशनल हुए रोहनप्रीत

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 28, 2022 11:20 am IST,  Updated : Jul 28, 2022 11:20 am IST

Neha Kakkar And Rohanpreet: नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने पति के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया है। जिसने सभी का दिल जीत लिया है। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Neha Kakkar- India TV Hindi
Neha Kakkar Image Source : INSTAGRAM - NEHA KAKKAR

Highlights

  • नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत के नाम का बनवाया टैटू
  • नेहा के हाथ पर टैटू देख इमोशनल हुए रोहनप्रीत

Neha Kakkar And Rohanpreet: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा कक्कड़ किसी न किसी वजह से आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह सुर्खियां बटौरती रहती हैं। नेहा और उनके पति रोहनप्रीत की क्यूज बॉन्डिंग सभी को काफी पसंद हैं। दोनों साथ में कई गानों भी कर चुके हैं। रोहनप्रीत खुलकर नेहा के लिए अपना प्यार ज़ाहिर करते हुए नजर आते हैं। वहीं इस बार नेहा भी पीछे नहीं रही हैं। 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रोमांटिक अंदाज़ फिर आया सामने, फैंस ने पूछा - शादी कब है?

दरअसल नेहा अपने पति के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया है। जिसने सभी का दिल जीत लिया है। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में नेहा पहली बार टैटू बनवाती हुई नजर आ रही हैं। टैटू बनवाने के दौरान नेहा को दर्द से चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। वह चिल्लाते हुए ‘आई लव यू रोहू....आई लव यू रोहू’ही कह रही हैं।

Vikrant Rоna Twitter Review: किच्चा सुदीप की फिल्म ने किया दर्शकों को क्रेजी, देखने से पहले यहां जानिए रिव्यू

 

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर नेहा को रिसीव करने रोहनप्रीत वहां पहुंचते हैं। नेहा जब उन्हें अपने हाथ पर रोहनप्रीत के नाम का टैटू दिखाती हैं, तो वह चौंक जाते हैं। वीडियो बेहद ही प्यारा है। साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा है कि - मेरा पहला टैटू, मेरे पहले प्यार के लिए। नेहा का ये सरप्राइज़ देखकर रोहनप्रीत इमोशनल नज़र आए।  

Happy Birthday Dhanush: हॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद, बर्थडे पर धनुष ने दिया ये सरप्राइज

इतना ही नहीं उन्होंने नेहा की पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट करते हुए लिखा, ‘तू सबसे बेस्ट वाइफ है..इस सारी दुनिया च तेरा वारगा कोई को ही नी सकदा. आई लव यू मोस्ट ।' बता दें कि रोहनप्रीत ने भी नेहा के लिए अपना प्यार दिखाते हुए उनके नाम का टैटू गुदवाया था। रोहन ने वैलेंनटाइन डे पर नेहा कक्कड़ के नाम का टैटू अपने हाथ में बनवा कर उन्हें प्यार भरा सरप्राइज दिया था। अब नेहा ने भी उनके लिए टूट बनवा लिया है। गौरतलब है दोनों  24 अक्टूबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन