1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शादियां इतना नहीं टिकतीं', ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी को लेकर ये क्या बोल गईं निम्रत कौर, एक्टर भी रह गए सन्न

'शादियां इतना नहीं टिकतीं', ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी को लेकर ये क्या बोल गईं निम्रत कौर, एक्टर भी रह गए सन्न

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 23, 2024 05:25 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 05:26 pm IST

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते कई दिनों से लगातार अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के बीच चल रही तनाव की अफवाहों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निम्रत कौर उनकी शादी पर टिप्पणी कर रही हैं।

Nimrat Kaur, Aishwarya rai, Abhishek bachchan- India TV Hindi
निम्रत कौर, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन। Image Source : INSTAGRAM

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। अब बीते कुछ महीनों से दोनों के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सेपरेशन और तलाक की अफवाहों से सोशल मीडिया गुलजार है। दोनों ही एक्टर्स इन अफवाहों पर कुछ नहीं कह रहे, लेकिन बीते कई मौके पर दोनों साथ नजर नहीं आए हैं। फिलहाल इन दिनों दोनों की शादी के बीच एक तीसरे शख्स का नाम आ रहा है। कहा जा रहा है कि अभिषेक इस शख्स के करीब 'दसवीं' की शूटिंग के दौरान नजर आए। ये फिल्म उसी साल रिलीज हुई जब अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 15 साल पूरे हुए थे। इसी के प्रमोशन के दौरान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें निम्रत कौर एक अटपटी टिप्पणी करती नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। 

क्या है निम्रत का कहना

सामने आए वीडियो में आप निम्रत कौर और अभिषेक बच्चन को एक चैट शो में बातें करते देख सकते हैं। ये वीडियो फिल्म 'दसवीं' के प्रमोशन के दौरान का है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को लेकर चर्चा हो रही है, जिसमें एक्टर अपनी शादी के 15 साल पूरे होने का जिक्र कर रहे हैं। वो बता रहे हैं कि उनकी शादी को हाल में ही 15 साल पूरे हो गए हैं और इतना कहकर वो और एंकर टचवुड कहते हैं। इसे सुनते ही निम्रत ऐसी टिप्पणी करती हैं कि अभिषेक सन्न रह जाते हैं। वो कहती हैं, 'शादियां ज्यादा नहीं टिकतीं'। ये कहकर वो हंस पड़ती हैं। अभिषेक बच्चन उन्हें, 'थैंक्स' बोलते हैं और फिर एक्ट्रेस कहती हैं कि अरे वो कुछ ऐसा-वैसा नहीं कह रही थीं। इसके बाद निम्रत और अभिषेक दोनों ही हंसते हैं।

उड़ रहीं ये अफवाहें

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग इसे हालिया अफवाहों से जोड़कर देख रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि निम्रत कौर से अभिषेक की नजदीकियां 'दसवीं' के दौरान बढ़ गई थीं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय रिश्ते निम्रत के चलते ही बिगड़े हैं। कई दावों में ऐसा भी कहा गया कि अभिषेक बच्चन की ऐश्वर्या को लेकर इंसेक्योरिटी के चलते ही वो निम्रत के करीब आए। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये बिना इन सितारों के रिएक्शन के कहा नहीं जा सकता। 

लोगों का रिएक्शन

फिलहाल एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'इसे देखकर तो अफवाहें सच लग रही हैं।' एक शख्स ने लिखा, 'ये पहले से चाहती थी शादी टूट जाए।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'इसने ही रिश्ता खराब किया, अब तो पक्का हो गया है।' बता दें, 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर दोनों ने लीड किरदार निभाए थे। दोनों के किरदारों का काफी पसंद भी किया गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन