1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीता अंबानी के साथ बहू श्लोका और राधिका ने मिलाई ताल से ताल, बेटी ईशा भी इठलाईं, दिखा अंबानी लेडीज का चार्म

नीता अंबानी के साथ बहू श्लोका और राधिका ने मिलाई ताल से ताल, बेटी ईशा भी इठलाईं, दिखा अंबानी लेडीज का चार्म

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 08, 2024 10:21 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 10:27 am IST

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी से पहले हुए संगीत कार्यक्रम में पूरे अंबानी परिवार और वहां मौजूद गेस्ट ने खूब मौज-मस्ती की। इसकी एक झलक सामने आई है, जिसमें अंबानी लेडीज का जलवा देखने को मिल रहा है।

Ambani ladies- India TV Hindi
ईशा अंबानी, नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट और श्लोका अंबानी। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी करने से बस कुछ ही दूर हैं। शादी के बाद दोनों एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी के बंधन में बंधने के लिए दोनों पूरी तरह तैयार हैं। अंबानी फैमिली में शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। जोर-शोर से सभी शादी की तैयारियों में लगे हैं। मामेरू की रस्म से शुरुआत हुई और अब संगीत सेरेमनी भी की जा चुकी हैं। इतना ही नहीं ग्रह शांति पूजा का भी बीते दिन आयोजन किया गया। अभी कई और कार्यक्रम होने बाकी हैं, जिनकी खूबसूरत झलकियां सामने आती रहेंगी, लेकिन इसी बीच संगीत इवेंट का एक वीडियो छाया हुआ है। सामने आए इस वीडियो में अंबानी लेडीज का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। बनठन कर अंबानी बहुएं अपनी अदाएं दिखा रही हैं। वीडियो में ईशा अंबानी भी छाई हुई हैं। ये नीडियो अंबानी लेडीज के बीच का तालमेल भी दिखा रहा है। 

कमाल का डांस करती दिखीं अंबानी लेडीज

हाल में ही सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीता अंबानी, श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी एक साथ दिख रही हैं। चारों ताल से ताल मिलाकर डांस कर रही हैं। वीडियो में इन्हें आप 'ड्रामा क्वीन' गाने पर डांस करते देख सकते हैं। सभी के एक्सप्रेशन्स कमाल के लग रहे हैं। वहीं फास्ट गाने पर अंबानी लेडीज ने क्लासिकल मूव्ज दिखाए हैं। इतना ही नहीं नीता अंबानी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हैं। सभी के आउटफिट पिंक कलर के अलग-अलग टोन में हैं। सभी पर मिरर और स्टोन वर्क किया गया है। डिटेल में बात करें तो नीता और ईशा अंबानी ने हैवी लहंगा कैरी किया है, वहीं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट ने क्रॉप टॉप और स्कर्ट वाली इंडो वेस्टर्न ड्रेस कैरी की है। चारों ही एक से बढ़कर एक लग रही हैं।  

यहां देखें वीडियो

इस दिन होगी शादी

बता दें, अंबानी लेडीज का जलवा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी तक कायम रहने वाला है। 12 जुलाई 2024 को जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेंगे। इतना ही नहीं ये कार्यक्र 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी जारी रहेगा। वेडिंग फेस्टिविटी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स शामिल होगे। इस खास इवेंट से पहले कई और भी रस्में अभी देखने को मिलेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन