1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी नीसा ने छोड़ा मम्मी काजोल को पीछे, पढ़ाई में निकलीं अव्वल, पापा अजय देवगन भी नहीं हैं कम पढ़े-लिखे

बेटी नीसा ने छोड़ा मम्मी काजोल को पीछे, पढ़ाई में निकलीं अव्वल, पापा अजय देवगन भी नहीं हैं कम पढ़े-लिखे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 29, 2025 02:45 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 02:45 pm IST

अजय देवगन और काजोल की बेटी ने हाल में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली है। विदेश में पढ़ रही नीसा देवगन को इस खास मौके पर सपोर्ट करने के लिए पूरा परिवार मौजूद रहा। ऐसे में देवगन फैमिली के एजुकेशन की चर्चा होने लगी। जानें कौन कितना पढ़ा-लिखा है।

nysa devgn kajol ajay devgn yug- India TV Hindi
नीसा देवगन, काजोल, अजय देवगन और युग। Image Source : @KAJOL/INSTAGRAM

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन जहां एक्शन और स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं, वहीं सेट पर अपने मजेदार प्रैंक्स से भी सभी का ध्यान खींचते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कम उम्र से एक्टिव अजय देवगन ने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज एक्टर की बेटी ने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। लाइमलाइट, चमदमक और फिल्मी दुनिया से दूर रहने वाली एक्टर की बेटी नीसा देवगन एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती, बल्कि उन्होंने अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखा। उनकी हालिया सफलता के बाद से देवगन फैमिली की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की चर्चा शुरू हो गई। जानें इस परिवार के लोग कितने पढ़े-लिखे हैं।

अजय देवगन की शिक्षा

अजय देवगन ने अपनी स्कूली पढ़ाई सिल्वर बीच हाई स्कूल, मुंबई से की। इसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। हालांकि, उन्होंने किस स्ट्रीम से डिग्री ली, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है। पढ़ाई के बाद ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। बता दें, तब्बू और रवीना टंडन भी उनके साथ कॉलेज में थे।

यहां देखें वीडियो

काजोल की पढ़ाई

काजोल ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी से पढ़ाई की, लेकिन वो स्कूल ड्रॉपआउट हैं। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करियर शुरू करने के लिए अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई भी पूरी नहीं की। काजोल ने 17 साल की उम्र में फिल्म ‘बेखुदी’ (1992) से अभिनय की शुरुआत की। कई बार काजोल ने यह स्वीकार किया है कि उन्हें पढ़ाई अधूरी छोड़ने का अफसोस है।

न्यासा देवगन की शिक्षा

अजय और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने स्कूली पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से की। इसके बाद वह हाई स्कूल के लिए सिंगापुर चली गईं, जहां उन्होंने यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई की। फिलहाल न्यासा स्विट्जरलैंड के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में डिग्री ले ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संस्थान की सालाना फीस करीब 1.5 करोड़ रुपये है।

यहां देखें वीडियो

युग देवगन की पढ़ाई

अजय देवगन के बेटे युग देवगन भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई में पढ़ते हैं। माना जा रहा है कि वह इस समय 9वीं या 10वीं कक्षा में हैं। इस स्कूल की फीस क्लास के अनुसार अलग-अलग है, जहां IGCSE स्टूडेंट्स की सालाना फीस लगभग 5.9 लाख रुपये तक पहुंचती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन