एक्टर से पैन इंडिया स्टार तक का सफर तय करना आसान नहीं है। प्रभास, अल्लु अर्जुन, सलमान खान, शाहरुख खान, कमल हासन, रजनीकांत और विजय सेतुपति जैसे बेहतरीन स्टार्स अब पैन इंडिया सुपरस्टार बन धूम मचा रहे हैं। इनकी फिल्मों की रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स आज सुपरस्टार बन दुनिया भर में छाए हैं, जिन्होंने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी है। यह सभी सुपरस्टार अपने शानदार फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं जो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ जबरदस्त कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि, एक एक्टर को अक्सर उनकी हिट फिल्मों की वजह से साउथ का रिबेल स्टार माना जाता है। 2015 की ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली' इस एक्टर को रातों-रात पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया।
फ्लॉप फिल्मों के बाद भी स्टारडम रहा कायम
हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि प्रभास हैं। प्रभास की 'बाहुबली' ने 1 हजार करोड़ रुपए का बेंचमार्क सेट कर इतिहास रच दिया था। प्रभास की कई फिल्में हिट हुई, लेकिन कुछ मूवी दर्शकों को बहुत बोरिंग लगी। फिर भी एक्टर का स्टारडम कम नहीं हुआ है। सिलसिला यहीं नहीं रुका 'बाहुबली' के बाद, प्रभास बॉलीवुड की 'लेडी सुपरस्टार' श्रद्धा कपूर के साथ 'साहो' में दिखाई दिए और फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली, लेकिन प्लॉप साबित हुई। फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर चली, लेकिन साउथ में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। प्रभास ने बाद में 100 करोड़ी 'राधे श्याम' दी लेकिन यह भी फ्लॉप साबित हुई। 'आदिपुरुष' साल 2023 की हिट साबित हुई, लेकिन इसे लेकर खूब विवाद भी हुए। साउथ एक्टर प्रभास ने हिम्मत नहीं हारी और 'सालार' से कमबैक कर बॉक्स ऑफिस हिला दिया। उसी साल 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर देने को तैयार
2019 से 2023 तक लगातार तीन फ्लॉप देने के बाद साल 2024 प्रभास के लिए बहुत खास रहा है। अब पैन इंडिया सुपरस्टार पर फिर से मेकर्स ने करोड़ों का दांव गया है। उनकी 5 फिल्में आने वाली हैं। साल 2025 में प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' रिलीज होगी जो एक हॉरर-कॉमेडी है। प्रभास की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में फौजी (2025), स्पिरिट (2026), सलार 2- होम्बले फिल्म्स (2026), कल्कि 2898 एडी (2027 या 2028) इन 5 फिल्मों के अलावा एक्टर, डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की फिल्म- होम्बले फिल्म्स (2028) और डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म- होम्बले फिल्म (2028) को लेकर भी चर्चा में हैं।