1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लंदन की सड़कों पर पति रणवीर सिंह का हाथ थामें घूमती दिखीं दीपिका पादुकोण, बेबीमून पर एंजाॅय करता दिखा कपल

लंदन की सड़कों पर पति रणवीर सिंह का हाथ थामें घूमती दिखीं दीपिका पादुकोण, बेबीमून पर एंजाॅय करता दिखा कपल

 Published : Jun 23, 2024 09:25 am IST,  Updated : Jun 23, 2024 09:26 am IST

दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। वहीं इन दिनों माॅम टू बी दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ लंदन में बेबीमून एंजाॅय कर रही हैं। अब हाल ही में लंदन से कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूजे का हाथ थामे सड़क पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ranveer Singh, Deepika Padukone- India TV Hindi
लंदन में बेबीमून एंजाॅय करते दिखे रणवीर- दीपिका Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी स्टेज को एन्जॉय कर रही हैं। रणवीर और दीपिका जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसी बीच हाल ही में दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ लंदन गई हैं। जहां कपल अपना बेबीमून एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में लंदन से कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। । वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं।

लंदन में बेबीमून एंजाॅय करते दिखे दीपिका और रणवीर  

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका और रणवीर एक कैफे से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दीपिका ओवरसाइज ब्लैक शर्ट, ब्लू डेनिम और ब्लैक बूट्स में हमेशा की ही तरह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस और बैग के साथ कंप्लीट किया है, जो उनसे लुक को क्लासी टच दे रहा है। वहीं रणवीर सिंह इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और स्ट्राइप पैंट में नजर आए। दोनों वीडियो में एक-दूसरे का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल कपल का ये वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भेज रहे हैं। 

रणवीर और दीपिका का वर्क फ्रंट

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करे तो बता दें कि जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में साथ दिखेंगे। इसमें दीपिका महिला पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगी। वहीं फिल्म में रणवीर सिंह फिर से सिंबा के दमदार भूमिका में नजर आएंगे। एक बार फिर उनका एक्शन वाला अंदाज देखने को मिलेगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा दीपिका जल्द ही फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगी। फिल्म 27 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन जैसे सितारे भी हैं। वहीं रणवीर, फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित और कियारा आडवाणी के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' में भी दिखने वाले हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन