1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घर अक्टूबर महीने में बजेगी शहनाई? हुआ बड़ा खुलासा, जानें डिटेल्स

Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घर अक्टूबर महीने में बजेगी शहनाई? हुआ बड़ा खुलासा, जानें डिटेल्स

 Published : Apr 20, 2023 02:48 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 03:40 pm IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का हाल ही में रोका हुआ है। इस साल अक्टूबर के अंत तक कपल शादी करेंगे।

twitter- India TV Hindi
Parineeti Chopra Image Source : TWITTER

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें परिणीति चोपड़ा आप सांसद राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। राघव के साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार परिणीति को देखा गया है। तमाम अटकलों के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। 

Anupamaa 20 April Episode: अनुज-अनुपमा के मिलन से माया हुई आग बबूला, पाखी बनी बरखा के लिए आस्तीन का सांप

हाल ही में परिणीति का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें परिणीति को सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर भी देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार परिणीति और राघव का रोका हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, इनकी शादी इसी साल अक्टूबर के अंत तक हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा उसी समय भारत में आईं जब परिणीति का रोका था और Jio MAMI Film Festival के लिए शामिल हुईं। प्रियंका इस फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका परिणीति की शादी के बाद ही विदेशा जाएंगी।

Amitabh Bachchan की पोती आराध्या बच्चन के मामले को लेकर हाई कोर्ट ने लगाई YouTube को फटकार, जानें क्या है मामला

शाहरुख खान की फिल्म Jawan से लीक हुई Deepika Padukone की तस्वीरें, 'पठान' से भी बेहतरीन दिखी केमिस्ट्री

कुछ दिनों राघव चड्ढा का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि ‘परिणीति की खूब चर्चा हो रही है।’ तो राघव ब्लश करने लगे थे  और उन्होंने कहा था ‘आज जश्न मनाइये कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है और कई सारे जश्न मनाने का मौका आएगा।’ हाल ही में परिणीति सेलिब्रिटी मैनेजर पूनम दमानिया से मिलने पहुंचीं थीं। इस दौरान परिणीति ने अपनी रिंग फिंगर में एक सिंपल सिल्वर बैंड रिंग पहनी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति हाल ही में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर की फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आई थीं। वह जल्द ही चमकिला में नजर आएंगी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन