1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Code Name Tiranga Trailer: परिणीति चोपड़ा का दिखा एक्शन अवतार, हार्डी संधू को देंगी धोखा

Code Name Tiranga Trailer: परिणीति चोपड़ा का दिखा एक्शन अवतार, हार्डी संधू को देंगी धोखा

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Sep 28, 2022 12:03 pm IST,  Updated : Sep 28, 2022 12:03 pm IST

फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' (Code Name Tiranga) के 2 मिनट 56 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत एक्टर शरद केलकर से होती है जिसमें वह कहते हैं, 'जब कमजोर इंसान आवाज उठाता है तो पूरी दुनिया लानत करती है लेकिन जब वह कमजोर इंसान बंदूक उठाता है तो उसे दहशतगर्दी कहते हैं।'

Code Name Tiranga Trailer- India TV Hindi
फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' ट्रेलर Image Source : INSTAGRAM/PARINEETICHOPRA

Highlights

  • फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज
  • परिणीति चोपड़ा फिल्म में बनी हैं रॉ एजेंट
  • फिल्म 14 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Code Name Tiranga Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और हार्डी संधू की फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' (Code Name Tiranga) का एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिभू दासगुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' (Code Name Tiranga) में परिणीति चोपड़ा रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के किरदार का नाम 'दुर्गा सिंह' है। 2 मिनट 56 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत एक्टर शरद केलकर से होती है जिसमें वह कहते हैं, 'जब कमजोर इंसान आवाज  उठाता है तो पूरी दुनिया लानत करती है लेकिन जब वह कमजोर इंसान बंदूक उठाता है तो उसे दहशतगर्दी कहते हैं।'

यह भी पढ़ें: Munmun Dutta Birthday: रियल लाइफ में बेहद बिंदास हैं जेठालाल की पड़ोसन 'बबिता जी', बनना चाहती थीं डॉक्टर

एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कहानी पार्लियामेंट में हुए अटैक से जुड़ी हुई है। हिंदी सिनेमा में महिला रॉ एजेंट पर बहुत कम फिल्में बनी हैं ऐसे में ‘कोड नेम तिरंगा’ में परिणीति का किरदार दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म में परिणीति जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देने वाली हैं जिसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग ली थी। इस फिल्म में पहली बार परिणीति का एक्शन अवतार दर्शकों को दिखेगा।

Ranbir Kapoor Birthday: आलीशान बंगला और लग्‍जरी गाड़‍ियों के शौकीन हैं रणबीर कपूर, नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे दंग

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने फिल्म के एक्शन डायरेक्टर के साथ छह महीने तक ट्रेनिंग की थी। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के दौरान तुर्की में हुई थी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा अभिनेता शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और रजित कपूर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 14 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा परिणीति के एक्शन अवतार को दर्शक पसंद करते हैं या नहीं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वह फिल्म 'कैप्सुल गिल' में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं।

Lata Mangeshkar Birthday: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने आखिरी बार इस फिल्म के लिए गाया था गाना, ऐसे था उनका सुरीला सफर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन