1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मालदीव से परिणीति चोपड़ा ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, पूल किनारे मदमस्त अदाएं दिखाती नजर आईं एक्ट्रेस

मालदीव से परिणीति चोपड़ा ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, पूल किनारे मदमस्त अदाएं दिखाती नजर आईं एक्ट्रेस

 Published : Oct 18, 2023 05:12 pm IST,  Updated : Oct 18, 2023 05:12 pm IST

परिणीति चोपड़ा हाल ही में राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधी है। 24 सितंबर को उदयपुर में शादी रचाई और उसके बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं शादी के बाद परिणीति चोपड़ा मालदीव में वेकेशन मना रही हैं, जहां से एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

Parineeti Chopra- India TV Hindi
परिणीति ने पूल किनारे से शेयर की फोटो Image Source : DESIGN

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पिछले महीने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी की है। दोनों अपनी इस नई जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। शादी के बाद से ही लगातार परिणीति चोपड़ा अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बीते दिनों उन्हें सिंदूर लगाए एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया था। इसके बाद परिणीति चोपड़ा लैक्मे फैशन वीक में साड़ी पहन रैंप पर वाॅक करने को लेकर खूब सुर्खियों में थीं। इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वहीं अब अपने काम से फुरसत के पल निकालकर परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं, जहां से वो लगातार अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। 

परिणीति ने एक बार फिर दिखाया अपना सिजलिंग अवतार

बीते दिनों एक्ट्रेस ने मालदीव में पूल के अंदर बैठे समुंद्र का नजारा लेते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर परिणीति चोपड़ा की शादी के बाद की सबसे बोल्ड तस्वीर थी। जिसमें वो ब्लैक कलर का क्राप टाॅप पहने काफी हॅाट नजर आ रही थीं। वहीं इस तस्वीर से सोशल मीडिया पर बवाल मचाने के बाद अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने मालदीव से अपनी एक और लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर फैंस के होश उड़ा दिए है। इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा अपने टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के अलावा परिणीति ने रिजॉर्ट की भी फोटो दिखाई है, जहां वो ठहरी हुई है। जो कि रात के अंधेरे में लाइट से सजा हुआ काफी सुदंर दिख रहा है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा अपनी ननद के साथ मालदीव गई हुई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट पर दी थी। भले ही उनके पति उनके साथ ना आए हो लेकिन वो अपनी ननद के साथ इस वेकेशन का पूरा लुफ्त उठा रही हैं। 

Parineeti Chopra
Image Source : INSTAGRAMपरिणीति चोपड़ा ने दिखाई मालदीव की झलक

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने 'द लीला पैलेस' में की थी शादी

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। सोशल मीडिया पर इस भव्य शादी की कई फोटोज और वीडियो देखने को मिली। इसके बाद खुद एक्ट्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया पर शादी की कई फोटोज शेयर की। इस शाही शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के कई लोग शामिल हुए थे।

'गणपथ' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, कृति सेनन संग खतरनाक एक्शन करते दिखे टाइगर श्रॉफ

विवेक अग्निहोत्री ने करण जौहर संग जगजाहिर की अपनी दुश्मनी, अवार्ड शो के ग्रुप तस्वीर से किया केजो को क्रॉप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन