1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pathaan Box Office Collection Day 12: 'केजीएफ 2' का तोड़ा रिकॉर्ड, 12वें दिन की बेशुमार कमाई

Pathaan Box Office Collection Day 12: 'केजीएफ 2' का तोड़ा रिकॉर्ड, 12वें दिन की बेशुमार कमाई

 Published : Feb 06, 2023 07:22 am IST,  Updated : Feb 06, 2023 07:32 am IST

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की कमाई रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। कम समय में ही इस मूवी ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है, जानें क्या है 12वें दिन का हाल।

instagram- India TV Hindi
Pathaan Box Office Collection Day 12 Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के कमबैक ने तो बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। शानिवार को फिल्म 'पठान' ने इंडिया में  कुल 401.40 करोड़ की कमाई की है।  फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी है, इतने रिकॉर्ड बनाने के बाद अब आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के छक्के छुड़ाने के बाद फिल्म 'केजीएफ 2' के लिए खतरे की घंटी बना गया है। 

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' डे 12 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने दुनिया भर में दूसरे रविवार को अच्छी छलांग लगाई है। फिल्म 'पठान' ने दुनिया भर में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है और अब केवल 12 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म में तीसरे स्थान पर है। 

डे 12 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 

29 से 31 करोड़ सभी भाषाओं में की कमाई। फिल्म 'पठान' अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 401.40 करोड़ भारत में सभी भाषाओं का आंकड़ा है। 11 दिनों में भारत की सभी भाषाओं में 401.40 करोड़ का बिजनेस किया है। 

रिकॉर्ड-
11 दिनों में 387 करोड़ नेट हिंदी भाषा का आंकड़ा।

11 दिनों के लिए 14.4 करोड़ तमिल + तेलुगु भाषा का आंकड़ा।

फिल्म 'पठान' का दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 

12वें दिन दुनिया भर में 835 से 845 करोड का किया कलेक्शन। 

11वें दिन फिल्म 'पठान' ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 780 करोड़ का कलेक्शन किया है। 10वें दिन फिल्म 'पठान' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 729 करोड़ का कलेक्शन किया है। 9वें दिन 15.65 करोड़ की कमाई सभी भाषाओं में की। 8वें दिन 18.25 करोड़ सभी भाषाओं में कमाई की। 7वें दिन 23 करोड़ सभी भाषाओं मे कमाई का आंकड़ा पार किया। 6वें दिन 26.5 करोड़ भारत की सभी भाषाओं में कलेक्शन किया। 5वें दिन 60.25 करोड़ सभी भाषाओं में कलेक्शन किया है। 4वें दिन 51.5 करोड़ हिंदी में आंकड़ा पार किया। तीसरा दिन 38 करोड़ हिंदी भाषा में कमाई की। दूसरे दिन 70.5 करोड़ भारत सभी भाषाओं में कलेक्शन किया। पहले दिन 57 करोड़ सभी भाषाओं में बिजनेस किया है। 

शनिवार के कलेक्शन के साथ 'पठान' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 11 दिन में 780 करोड़ हो चुका है। रविवार को शाहरुख खान की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो फिल्म 'पठान' अभी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है। हिंदी में रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्म 'बाहुबली 2' है जिसने ऑलमोस्ट 511 करोड़ का बिजनेस किया था और दूसरे नंबर पर 434 करोड़ कमाने वाली 'केजीएफ 2' है।

ये भी पढ़ें-

Upcoming Twists: 'गुम है किसी के प्यार में' और 'अनुपमा' में डूबी रिश्तों की नैया, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हुई उथल पुथल

सेट पर अपने दिवंगत पिता को याद कर रो पड़ी Anupamaa, खुद खोला ये बड़ा राज

ये रिश्ता क्या कहलाता है: आरोही की हालत ने घर में मचाया हड़कंप, अक्षु-अभी की किस्मत ने खेला खेल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन