1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार प्रभास जल्द लेंगे सात फेरे! बताया कहां करेंगे शादी

सुपरस्टार प्रभास जल्द लेंगे सात फेरे! बताया कहां करेंगे शादी

 Published : Jun 08, 2023 11:31 pm IST,  Updated : Jun 08, 2023 11:31 pm IST

साउथ स्टार प्रभास ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर कुछ खुलासे किए है, उन्होंने कहा है कि वो तिरुपति में शादी करेंगे।

twitter- India TV Hindi
Prabhas Shares Marriage Plans Image Source : TWITTER

बॉलीवुड और साउथ एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में है। प्रभास का नाम 'बाहुबली' एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ और 'आदिपुरुष' एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ ही जुड़ा है। 'आदिपुरुष' के राम ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर कुछ खुलासे किए है। जो अब वायरल हो रहा है। इस बात को सुनकर फैंस काफी खुश भी हो रहे हैं।

इस भोजपुरी सिंगर ने किया नाबालिग से रेप, सोशल मीडिया में पोस्ट की प्राइवेट फोटोज

बता दें 'आदिपुरुष' के एक इवेंट में प्रभास से उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया प्रभास ने कहा, 'मैं तिरुपति में शादी करूंगा। हालांकि प्रभास ने यह नहीं बताया कि वह कब और किससे शादी करने वाले हैं। लंबे समय से अफवाह थी कि प्रभास और कृति डेटिंग कर रहे हैं। इस इवेंट के दौरान प्रभास ने अपनी बातों से फैंस को काफी खुश कर दिया है। इस दौरान प्रभास ने यह भी कहा है कि वह साल 2 फिल्में जरूर करेंगे और हो सके तो तीसरी फिल्म भी करेंगे। 'आदिपुरुष' के प्री-रिलीज इवेंट से पहले प्रभास ने भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए टीम के साथ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के दर्शन किए थे।

Bigg Boss OTT 2 Trailer: सलमान खान ने किया धमाकेदार डांस, कहा- इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी

'खतरों के खिलाड़ी' की एक्स कंटेस्टेंट ने 21 साल की उम्र में खरीदा खुद का घर, जताई खुशी

आदिपुरुष फिल्म में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सनोन और लंकेश के रूप में सैफ अली खान हैं। फिल्म जय श्री राम का पहला गाना जो कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज हुआ था। ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' टी-सिरीज के बैनर तले 16 जून  2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रभास और कृति सेनन स्टारर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। इस ट्रेलर का VFX लोगों का और भी अच्छा लग रहा था। अब फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन