1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में विजेताओं को सम्मानित कर रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां देखें LIVE प्रसारण

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में विजेताओं को सम्मानित कर रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां देखें LIVE प्रसारण

 Published : Oct 17, 2023 12:25 pm IST,  Updated : Oct 17, 2023 03:41 pm IST

आज 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिल्मी जगत से जुड़े लोगों को अवॉर्ड्स देकर उनके काम के लिए उन्हें सम्मानित कर रही हैं। यहां देखें लाइव प्रसारण-

president Draupadi Murmu, 69th National Film Award 2023- India TV Hindi
69th National Film Award 2023 Image Source : X

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन में से एक है। इस अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। बीते 24 अगस्‍त को फिल्‍म पुरस्‍कारों की घोषणा की गई थी। आज 17 अक्‍टूबर को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को सम्‍मानित कर रही हैं। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कई सुपरहिट स्टार्स श‍िरकत करने वाले हैं। 

कब और कहां देखें

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 दोपहर 1:30 बजे शुरू  हो गया है और इसका लाइव प्रसारण डीडी नेशनल और उसके यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। यह कार्यक्रम फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक है, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में एक्टर और एक्ट्रेस को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाता है। दूरदर्शन नेशनल के सोशल मीडिया हैंडल ने कैप्शन के साथ एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, '#विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से टैलेंट को सम्मानित कर उन्हें मोटिवेट किया जाएगा। मंगलवार, 17 अक्टूबर को #DDNational पर लाइव हमसे जुड़ें।'

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के स्टार्स का दिखेगा जलवा
17 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देकर फिल्मी जगत के होनहार कलाकारों को सम्मानित करने वाली हैं। आलिया भट्ट को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' में उनके रोल के लिए भी अवॉर्ड मिलेगा। अल्लू अर्जुन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर के लिए सम्मानित किया जाएगा। एक्टर को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' में पुष्पा राज के रोल के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले आर माधवन को उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा।

नेशनल अवॉर्ड्स में स्टार्स का धमाका 
राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार 'द कश्मीर फाइल्स' को दिया जाएगा, जो राष्ट्रीय एकता पर बेस्ड फिल्म है। सोमवार, 16 अक्टूबर को अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी समेत कई सितारों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

ये भी पढ़ें- 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिमन्यु-अक्षरा की कोर्ट मैरिज पर भड़केगी मुस्कान, बिड़ला हाउस छोड़ बनेगा घर जमाई

MTV Hustle 3.0 इस दिन होगा शुरू, बादशाह के शो में दिखागा रैपर्स का डबल धमाका

रणबीर कपूर-नीतू कपूर एक बार फिर स्क्रीन पर करेंगे धमाका, एक्ट्रेस के पोस्ट ने मचाई हलचल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन