1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाल बिंदी, कजरारे नैना और साड़ी... आंख मारकर वायरल हुईं प्रिया अब बन गईं संस्कारी, सादगी से नहीं हटेगी नजर

लाल बिंदी, कजरारे नैना और साड़ी... आंख मारकर वायरल हुईं प्रिया अब बन गईं संस्कारी, सादगी से नहीं हटेगी नजर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 17, 2025 09:46 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 09:46 pm IST

आंख मारकर इंटरनेट की दुनिया में बवाल काटने वालीं प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार प्रिया अपनी शरारती अदाओं से नहीं बल्कि सादगी से फैंस के दिल जीत रही हैं।

Priya Prakash Varrier- India TV Hindi
प्रिया प्रकाश वॉरियर। Image Source : INSTAGRAM/@PRIYA.P.VARRIER

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है और यही सोशल मीडिया अब तक कई लोगों को फर्श से उठाकर अर्श पर बैठा चुका है। कई लोगों को स्टार बना चुका है। इन्हीं में से एक प्रिया प्रकाश वॉरियर भी हैं, जो आंख मारकर ऐसी वायरल हुईं की नेशनल क्रश बन गईं। आज भी कई जुबां पर प्रिया प्रकाश वॉरियर का नाम रहता है। इन दिनों वह कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इस बीच प्रिया एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार भी उनके चर्चा में होने की वजह उनका एक वीडियो बना है, जिसमें उनका संस्कारी अवतार देख फैंस उनके दिवाने हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रिया का साड़ी लुक

अन्य सेलिब्रिटीज की ही तरह प्रिया प्रकाश वॉरियर भी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के साथ अपने फोटो-वीडियो और प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेहद अलग अवतार में दिखीं। अपनी नटखट अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बनाने वालीं प्रिया अब अपनी सादगी से फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही हैं। उनका लेटेस्ट लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

बिंदी, कजरारने नैना पर अटकी फैंस की निगाहें

प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अपना जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने माथे पर बिंदी लगा रखी है और हमेशा की तरह काजल से अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाती दिखीं। यूं तो कई बार प्रिया अपने देसी लुक्स फ्लेक्स करती दिखाई दे चुकी हैं, लेकिन इस बार उनका लुक बेहद हटकर रहा। उन्होंने अपने लुक में कोई भी मॉर्डन एलिमेंट एड नहीं किया, जिससे कई फैंस इंप्रेस दिखे। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए प्रिया के लेटेस्ट लुक पर प्रतिक्रिया दी और उनकी जमकर तारीफ की है।

फैंस ने की प्रिया के लुक की तारीफ

प्रिया प्रकाश वॉरियर के इस देसी लुक पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया है और अभिनेत्री की तारीफ की है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'बहुत-बहुत सुंदर, आप बहुत खूबसूरत हैं।' एक और लिखता है- 'बहुत ही खूबसूरत और गॉर्जियस।' हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब प्रिया ने अपने लुक से फैंस के दिल जीते हों, वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें-वीडियो शेयर करके फैंस को हैरान कर देती हैं।

इन फिल्मों में किया काम

प्रिया प्रकाश वॉरियर ने तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों में ‘इश्क’, ‘4 इयर्स’, ‘श्रीदेवी बंगला’, ‘चेक’ और ‘ब्रो’ जैसी फिल्मों के नाम शुमार हैं, जिनमें अपने अभिनय से उन्होंने फैंस का ध्यान खींचा। हाल ही में वह ‘निलावुकु एन मेल ऐन्नादी कोबम’ और ‘विष्णु प्रिया’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर भी प्रिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ेंः

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन