दुनिया ने इस साल 17 अप्रैल को ईस्टर सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर ईस्टर सेलिब्रेशन की कलरफुल तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में सेलेब्स कहां पीछे रहने वाले थे। प्रियंका चोपड़ा ने हस्बैंड निक जोनस के साथ ईस्टर का पर्व सेलिब्रेट किया और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पहली क्लिक में उन्होंने निक संग एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की। तस्वीर में, प्रियंका अपने पीले रंग के आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं और उनका सनग्लास लुक में चार चांद लगा रहा। वहीं दूसरी तरफ निक अपनी मल्टी कलर की टी-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे।
Related Stories
The Archies: शाहरुख की बेटी सुहाना, जान्हवी की बहन खुशी करेंगी अमिताभ के नाती संग डेब्यू, शूटिंग शुरू
ईस्टर बनी इयर की सजावट आकर्षण का केंद्र थी। इसके अलावा, प्रियंका ने उत्सव से तस्वीरों की एक सीरीज भी साझा की और कैसे उन्होंने निक की तस्वीर के साथ कुछ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। प्रियंका ने तस्वीर को कैप्शन दिया, "हैप्पी ईस्टर फ्रॉम अस" और स्पष्ट रूप से उनका ईस्टर उत्सव प्यार और खूबसूरत यादें बनाने के बारे में था।
देखिए प्रियंका चोपड़ा के ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरें:
KGF Chapter 2 Box Office Collection: यश की फिल्म ने रचा एक और इतिहास
इसके बाद प्रियंका ने बीच से कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और निक संग अपने प्यार का इजहार किया।
यह प्रियंका और निक का अपनी बेटी के जन्म के बाद का पहला ईस्टर उत्सव है। पावर कपल ने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।