1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka Chopra ने ग्लैमरस अंदाज से फैंस के दिलों पर चलाई छुरियां, देखते रह जाएंगे Photos

Priyanka Chopra ने ग्लैमरस अंदाज से फैंस के दिलों पर चलाई छुरियां, देखते रह जाएंगे Photos

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 24, 2023 12:33 pm IST,  Updated : May 24, 2023 12:39 pm IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। उनकी तस्वीरें देख आप भी देखते रह जाएंगे। उनका अंदाज बहुत बेफिक्र नजर आ रहा है।

Priyanka Chopra, Priyanka Chopra photos- India TV Hindi
Priyanka Chopra. Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने हुस्न और एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरों से अपने इंडियन फैंस का दिल खुश करती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। पति निक जोनस के साथ उनका अंदाज लोग बहुत पसंद करते हैं। 

बेफिक्र अंदाज में प्रियंका

हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने एक फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में प्रियंका का अंदाज बहुत बेफिक्र और बोल्ड है। उन्होंने इन तस्वीरों में एक नेट वाली ड्रेस और ग्रीन कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी है। इसके अलावा प्रियंका ने टील ब्लू और सफेद रंग की ड्रेस कैरी की है। हर एक लुक को देखने के बाद आप झकास बोले बिना नहीं रह पाएंगे। प्रियंका की इन अतरंगी तस्वीरों से फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे।

खूबसूरत हैं तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया कि ये तस्वीरें Topanga में सांता मोनिका पर्वत की हैं। आसपास का नजारा बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा भी फोटोज में घोड़े के साथ नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में झाड़ियों के बीच खड़ी दिख रही हैं। 

वेब सीरीज में आई नजर
बता दें, कभी पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरों को लेकर प्रियंका चर्चा में रहती हैं तो कभी बेटी मालती के साथ। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल वेब सीरीज में नजर आईं, जहां उनके काम की खूब तारीफ हो रही है। यह वेब सीरीज OTT पर खूब धमाल मचा रही है। इसी बीच प्रियंका ने बहन परिणीति की सगाई में भी फैंस का खूब दिल जीता। जल्द ही प्रियंका जोया अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: 

सिग्नल पर फोटो के लिए फैंस ने पकड़ी जिद, फिर खिड़की से निकलकर Nawazuddin Siddiqui ने किया कुछ ऐसा

Aditya Singh Rajput ने दुनिया को अलविदा कहने से चंद मिनट पहले इस शख्स से की बात, इमोशनल कर देगा आखिरी मैसेज

Nitesh Pandey Death: 'अनुपमा' फेम नीतीश पांडे का इस वजह से हुआ निधन, 51 की उम्र में एक्टर ने ली अंतिम सांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन