1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, रोमांटिक डेट की दिखाई खूबसूरत झलक

निक जोनस संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, रोमांटिक डेट की दिखाई खूबसूरत झलक

 Published : Feb 06, 2024 01:49 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 01:49 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों और वीडियो से फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एलए से एक रोमांटिक ड्राइव का वीडियो शेयर किया है, जिसमें देसी गर्ल के पति निक जोनस भी नजर आ रहे हैं।

Priyanka Chopra Nick Jonas monsoon romantic date- India TV Hindi
निक जोनस संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास फिल्म इंडस्ट्री सबसे पसंदीदा और पॉपुलर स्टार कपल में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों आए दिन अपनी तस्वीरो और वीडियो के कारण फैंस के बीच आए रहते हैं। लोगों को प्रियंका और निक की प्यारी सी बॉन्ड बहुत पसंद है। बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों अपनी फैमिली के साथ टाइम बिता रही है। एक-दूसरे के लिए उनका प्यार हमेशा उनकी आंखों में दिखता है जो उनकी शानदार केमिस्ट्री को दिखाता है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लविंग हसबैंड के साथ आउटिंग पर निकली हैं, जिसकी कुछ खूबसूरत झलकियां एक्ट्रेस ने शेयर की हैं। 

निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक डेट

प्रियंका और निक अपनी लव लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ आए दिन शेयर करते रहते हैं। दोनों अपने प्यार करने के तरीके के चलते फैंस के चहीते कपल बन हुए हैं। हाल ही में, ये क्यूट कपल बारिश के खुशनुमा मौसम में रोमांटिक डेट पर निकले हैं। एक्ट्रेस ने बहुत खूबसूरत त्वीर और वीडियो शेयर की है। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ शादी के बाद लॉस एंजेलिस में रह रही हैं।

यहां देखें-

Priyanka Chopra Nick Jonas monsoon romantic date
Image Source : INSTAGRAMनिक जोनस संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा

निक-प्रियंका की रोमांटिक डेट

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। दोनों अपनी रोमांटिक डेट एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। पहली स्टोरी में पति निक की वीडियो शेयर की है। दूसरी में मौसम की तस्वीरें वहीं तीसरी में मैगी की तस्वीर शेयर की है। प्रियंका ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में 'स्ट्रॉन्ग, स्मार्ट और फियरलेस' को हाइलाइट किया।

कपल के बारे में

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं। दोनों ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे। शादी से पहले कुछ समय तक दोनों ने डेटिंग की थी। 2022 में कपल सरोगेसी से एक बेटी का माता-पिता बने। उनकी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

ये भी पढ़ें:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की आरोही के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? करिश्मा सावंत ने बताया सच

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के बॉलीवुड कमबैक पर हुआ बवाल, राज ठाकरे की पार्टी ने दी धमकी

श्रद्धा कपूर ने ऐसे सेलिब्रेट किया भाई प्रियांक का बर्थडे, डाइट प्लान चीट करती दिखीं एक्ट्रेस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन