1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी संग Yacht पर मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, मालती की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

बेटी संग Yacht पर मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, मालती की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

 Published : Jun 03, 2024 01:41 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 01:41 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी मालती संग Yacht पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान मालती अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिस जीतती हुई नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
बेटी संग Yacht पर मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। आज वो ग्लोबल स्टार कहलाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' तो लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग के लिए वह अपनी फिल्म की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी गई हैं। जहां एक्ट्रेस शूटिंग से टाइम निकाल कर अपनी बेटी संग Yacht पर मस्ती करती दिखीं। इसका एक वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में मालती की क्यूटनेस देखते ही बन रही है। 

बेटी संग यॉट पर चिल करती दिखीं प्रियंका 

प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें आप देख सकते हैं कि देसी गर्ल अपनी फिल्म की टीम और बेटी मालती के साथ यॉट पर चिल करती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान व्हाइट को-ऑर्ड ड्रेस में देसी गर्ल गॉर्जियस लग रही हैं। हालांकि इस दौरान उनकी बेटी मालती ने पिंक ड्रेस में अपनी क्यूटनेस से सारी लाइमलाइट चुरा ली। मालती को इस वीडियो में यॉट पर खूब मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। मम्मा के साथ वो हर पल को एंजाॅय करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि इसे बनाने के लिए जो लोग साथ आते हैं, वे बेहतरीन हों।' एक्ट्रेस का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं ज्यादातर लोग इस वीडियो को देख मालती की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो पीसी ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह पूर्व रेसलर जॉन सीना और हॉलीवुड स्टार इदरिस इल्बा के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा इन दिनों वह 'द ब्लफ' को लेकर चर्चा में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन