1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka Chopra बेटी मालती संग वेकेशन मनाने निकली, शेयर की फोटो

Priyanka Chopra बेटी मालती संग वेकेशन मनाने निकली, शेयर की फोटो

 Published : Dec 18, 2022 11:32 am IST,  Updated : Dec 18, 2022 11:32 am IST

प्रियंका पति निक जोनस और अपनी बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर की है।

 Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : PRIYANKA CHOPRA INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बेस्ट कपल में से एक हैं। वे अपनी बेटी के साथ आए दिन तस्वीरें शेयर करते हैं। साथ ही वे अपनी बेटी मालती के साथ बेहतरीन पल बिताते हैं। हाल ही में ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। ये स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही हैशटैग #PriyankaChopra ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है।

priyankachopra instagram
Image Source : PRIYANKACHOPRA INSTAGRAMप्रियंका चोपड़ा

Deepika Padukone को ऐसे मस्का लगाते हैं रणवीर सिंह, काम से दो दिन पहले ही शुरु कर देते हैं मीठी-मीठी बातें

बता दें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ वेकेशन मनाने के लिए जा रही है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है, उस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा की गोद पर मालती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन दिया, 'Off we go...' प्रियंका ने इस फोटो में काले रंग का कपड़ा और काले रंग का चश्मा पहना हुआ है। साथ ही मालती को पकड़ कर बाहर का नाजारा दिखा रही हैं। शनिवार को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें प्रियंका और निक बेटी के साथ एक्वेरियम घूमने गए थे। फोटो में प्रियंका और निक एक जेलिफ़िश को देख रहे हैं। प्रियंका ने हर बार की तरह इस बार भी मालती का फैस हार्ट इमोटिकॉन से छुपाया है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘फैमिली'।

Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' ने हिला डाला पूरा बॉक्स ऑफिस, दूसरे दिन हुई कितनी कमाई

प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार कीनू रीव्स की 'द मैट्रिक्स रिसुरेक्शन' में देखा गया था। खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन