1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Propose Day 2022 : इस अंदाज में सेलेब्स ने किया अपने प्यार का इजहार, आज बिता रहें खुशनुमा जिंदगी

Propose Day 2022 : इस अंदाज में सेलेब्स ने किया अपने प्यार का इजहार, आज बिता रहें खुशनुमा जिंदगी

 Published : Feb 08, 2022 12:28 pm IST,  Updated : Feb 08, 2022 12:48 pm IST

 इस मौके पर आपको बताएंगे कि बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने लाइफ पार्टनर को कैसे प्रपोज किया था।

 Shah Rukh Khan -Gauri Khan and Priyanka Chopra- Nick Jonas- India TV Hindi
Shah Rukh Khan -Gauri Khan and Priyanka Chopra- Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM/ PRIYANKACHOPRA/ GAURIKHAN

Highlights

  • आज यानी 8 फरवरी को 'प्रपोज डे' मनाया जा रहा है।
  • इस दिन कपल्स अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करते हैं

जिस महीने को लेकर कपल्स सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं उसकी शुरुआत हो चुकी है। हम बात कर रहे हैं 'वैलेंटाइन वीक' यानी 'लव वीक' की। इस दौरान कपल्स पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करते हैं साथ ही अलग अंदाज में रिश्ते को सेलिब्रेट करते हैं। जहां कपल्स ने कल 'रोज डे' के रूप में सेलिब्रेट किया, तो वहीं आज यानी 8 फरवरी को 'प्रपोज डे' मनाया जा रहा है। ऐसे में  इस मौके पर आपको बताएंगे की बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने लाइफ पार्टनर को कैसे प्रपोज किया था। शायद इससे आपको अपने साथी को प्रपोज करने के लिए कुछ मदद मिल सके।आइए जानते हैं। 

शाहरुख़ ख़ान और गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी के बारे में भला कौन नहीं जानता है। गौरी खान को बीच वाली जगह बहुत पसंद है इसलिए बादशाह खान ने गौरी को समंदर के किनारे प्रपोज कर अपने प्यार का इजहार किया था। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

एक इंटरव्यू दौरान जब प्रियंका और निक से पूछा गया था कि वह अपनी लव स्टोरी के बारे में बताए। तभी निक ने उनको बताया कि हमारे बीच का प्यार एक इवेंट से पहले का है। लेकिन, लोगों को इस बारे में बाद में पता चला था। सिंगर ने आगे बताया कि जब मैंने प्रियंका को प्रपोज करते हुए पूछा था कि मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान बनने का मौका दोगी? तो इस पर प्रियंका ने कुछ सेकंड के बाद उसका जवाब दिया था। उनके इस प्रपोजल से प्रियंका काफी इमोशनल हो गई थीं और तभी निक ने उन्हें रिंग पहनाई। 

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार की प्रेम कहानी उन्हीं की तरह ही काफी मजेदार है। अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय पहली नजर में ही ट्विंकल को अपना दिल दे बैठे थे। जब अक्षय ने ट्विंकल को प्रपोज किया था तब उनकी फिल्म 'मेला' रिलीज होने वाली थी।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान 

एक्टर सैफ अली खान ने करीना को तीन बार प्रपोज किया था। करीना के उनके पहले दो प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन जब सैफ ने करीना को तीसरी बार प्रपोज किया तो वह मान गई। आपको बता दें कि, जिस जगह पर उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी ने उनकी मां शर्मिला टैगोर को शादी के लिए प्रपोज किया था उसी जगह पर पर सैफ ने भी करीना को प्रपोज किया था। 

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

 ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी फिल्म 'गुरू' के रिलीज होने से पहले अभिषेक ने उन्हें न्यूयॉर्क के होटल के कमरे की बालकनी में अपने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन