1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुनीत सुपरस्टार की हुई जोरदार पिटाई, 2 लोगों ने जमकर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल

पुनीत सुपरस्टार की हुई जोरदार पिटाई, 2 लोगों ने जमकर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 22, 2024 02:54 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 03:51 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल रहने वाले पुनीत का एक और वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में पुनीत की जोरदार पिटाई होते दिख रही है। 2 लोग पुनीत पर सटासट सपाटे बरसा रहे हैं।

Punit Superstar- India TV Hindi
पुनीत सुपरस्टार Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया सनसनी और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके पुनीत सुपरस्टार अक्सर ही अपनी हरकतों की वजह से छाए रहते हैं। पुनीत का आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल रहता है। अब एक बार फिर पुनीत सोशल मीडिया पर छा गए हैं। पुनीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 लोग पुनीत पर सटासट सपाटे बरसा रहे हैं। 2 तमाचे पड़ते ही पुनीत के होश ठिकाने आ गए और माफी मांगने लगे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छाया हुआ है। लोग भी इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। 

पूरा मामला खुलना अभी बाकी

सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोशल मीडिया सनसनी पुनीत एक दुकान पर बैठकर बैवरेज पी रहे हैं। इसी दौरान वहां 2 लोग आते हैं और सटासट तमाचे बरसाना शुरू कर देते हैं। पुनीत जब तक संभल पाते तब तक उनके गाल लाल पड़ जाते हैं। पुनीत का ये वीडियो कब और कहां का है ये तो अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो पर लोगों ने हमेशा की तरह अतरंगी कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों ने पुनीत की पिटाई को ठीक ठहराया है। 

सोशल मीडिया सनसनी हैं पुनीत

पुनीत सोशल मीडिया के किंग हैं और काफी वायरल रहते हैं। पुनीत की पॉपुलरिटी ही उनका सबसे बड़ा हथिया है। हालांकि पुनीत ने सारी पॉपुलरिटी अजीब और भद्दे कामों से कमाई है। पुनीत अक्सर नालियों में जानवरों की तरह लोटते और नाली का गंदा पानी दिखाई देते रहते हैं। पुनीत की पॉपुलरिटी को देखते हुए बिग बॉस के ओटीटी में भी बुलाया गया था। लेकिन यहां 1 ही दिन के बाद उन्होंने घर से बाहर का रास्ता चुन लिया था। पुनीत अब सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में यूट्यूब का पॉपुलर रियालिटी शो इंडिया गॉट लेटेंट में पुनीत ने अपना पागलपन दिखाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन