1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुराने किस्से: कौन है वो इकलौती एक्ट्रेस, जिसने निभाया अमिताभ बच्चन की मां और गर्लफ्रेंड दोनों का किरदार

पुराने किस्से: कौन है वो इकलौती एक्ट्रेस, जिसने निभाया अमिताभ बच्चन की मां और गर्लफ्रेंड दोनों का किरदार

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 06, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Sep 06, 2023 05:18 pm IST

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने एक ऐसी एक्ट्रेस के साथ काम किया, जिसने एक नहीं, बल्कि दो बार एक्टर की गर्लफ्रेंड और मां का रोल निभाया। ये एक्ट्रेस कौन हैं? इसकी पूरी जानकारी हम आपको देंगे।

waheeda rehman, Amitabh Bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग कमाल की है। दुनियाभर में एक्टर के फैन हैं, जो एक्टर तके बारे में हर छोटी-बड़ी बात जानना चाहते हैं। अमिताभ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी लाइफ की हर अहम बात अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में आपके लिए हम एक्टर से जुड़ी एक ऐसी जानकारी लेकर आए हैं, जो आपको शायद ही पता होगी। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने इतने लंबे करियर में कई हसीनाओं के साथ काम किया। इस लिस्ट में रेखा, जया, हेमा मालिनी जैसी कई दिग्गज एक्ट्रेस का नाम शामिल हैं। 

ऐसा करने वाली वहीदा हैं इकलौती एक्ट्रेस

आपको शायद ही पता होगा कि अमिताभ बच्चन ने एक ही एक्ट्रेस के साथ गर्लफ्रेंड और मां दोनों का किरदार निभाया है। अमिताभ की गर्लफ्रेंड और मां दोनों का किरदार निभाने वाली इकलौती एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सभी की चहेती वहीदा रहमान है। वहीदा रहमान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी हिट रही है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों के करियर में एक वक्त ऐसा आया जब वहीदा को अमिताभ की मां का रोल भी करना पड़ा।

इन फिल्मों में वहीदा बनी थीं अमिताभ की मां और गर्लफ्रेंड
अमिताभ बच्चन ने साल 1976 में आई फिल्म 'अदालत' और 'कभी कभी' में वहीदा रहमान के साथ काम किया। इन दोनों ही फिल्मों में वहीदा अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस करती नजर आईं यानी वो दोनों ही फिल्मों में उनकी प्रेमिका बनी थीं। इसके दो साल बाद साल 1978 में फिल्म 'त्रिशूल' आई। इस फिल्म में वहीदा रहमान अमिताभ बच्चन की मां बनी थीं। इसके अलावा फिल्म 'कुली' में भी वहीदा रहमान ने अमिताभ की मां का रोल अदा किया था। 

इस फिल्म में आएंगे नजर
बात करें, अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की तो वो इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 15 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। एक्टर प्रभास के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण काम करती नजर आएंगी। इसके साथ ही कई और प्रोजेक्ट्स पर भी अमिताभ बच्चन विचार कर रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: KBC 15: एक करोड़ के इस भयंकर सवाल ने जसकरन को बनाया करोड़पति, क्या आप जानते हैं इसका जवाब

शाहरुख खान से सनी देओल के बेटे-बहू ने लिए आशीर्वाद, पैर छूते हुए करण देओल का वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन