1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pushpa 2 के मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा अपडेट, अल्लू अर्जुन की फिल्म का होगा धमाका

Pushpa 2 के मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा अपडेट, अल्लू अर्जुन की फिल्म का होगा धमाका

 Published : Jan 29, 2024 02:39 pm IST,  Updated : Jan 29, 2024 02:55 pm IST

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' अगस्त 2024 में रिलीज के लिए तैयार है। निर्माताओं ने एक नए स्पेशल पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख को कंफर्म किया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना एक बार फिर बॉक्स ऑफिस फिल्म 'पुष्पा 2' से धमाका करने के लिए तैयार हैं।

Pushpa 2 The Rule 200 days to release allu arjun rashmika mandanna film- India TV Hindi
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 मेकर्स ने फैंस को दिया अपडेट Image Source : INSTAGRAM

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' की रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब मेकर्स ने दर्शकों को बड़ा अपडेट दिया है। 29 जनवरी को, निर्माताओं ने एक स्पेशल पोस्टर के साथ दूसरे भाग की रिलीज डेट को एक बार फिर कंफर्म किया है। 'पुष्पा 2' 15 अगस्त 2024 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'पुष्‍पा 2' के पहले पार्ट का क्रेज आज भी लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। वहीं 'पुष्पा 2' को देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं जो की जल्द ही खत्म होने वाला है। 'पुष्पा 2' का ट्रेलर बीते साल अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर 8 अप्रैल को रिलीज किया गया था।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की कंफर्म रिलीज डेट

'पुष्पा: द रूल' के मेकर्स ने एक नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, '200 दिनों बाद फिल्म रिलीज होने वाली है।' फिलहाल फिल्म की शूटिंग अबी खत्म नहीं हुई है। अल्लू अर्जुन स्टारर और निर्देशक सुकुमार की 'पुष्पा: द रूल' 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। शूटिंग पूरी होने वाली है। 29 जनवरी को प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स ने रिलीज डेट की पुष्टि करने के लिए एक्स का सहारा लिया है। उन्होंने लिखा, 'पुष्प राज को अपना शासन शुरू करने के लिए 200 दिन। #पुष्पा2दरूल 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी।'

यहां देखें-

पुष्‍पा का कमाल

'पुष्‍पा' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्‍म 'पुष्पा: द राइज' दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। अल्‍लू अर्जुन की इस फिल्‍म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्‍नड़ भाषा में पैन इंडिया रिलीज किया गया था। फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाया था। दूसरी तरह आज भी 'पुष्‍पा' के गाने 'सामी सामी' और 'ऊ अंटावा' साल 2021-2022 में सबसे ज्‍यादा सुने जाते हैं।

पुष्पा 2 के बारे में

फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड में नजर आएंगी। वहीं, फहद फाजिल फिल्म के विलेन के दमदार रोल में नजर आएंगे। 'पुष्पा 2' का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। उन्होंने ही फिल्म का पहला पार्ट भी निर्देशित किया था।

ये भी पढ़ें:

Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin के इस सीन को देख फैंस को आई साई की याद, सवी ने किया रीक्रिएट

मुनव्वर फारूकी की जीत पर ये क्या बोल गईं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड, वायरल हुआ वीडियो

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट डांस के बीच हुए रोमांटिक, 'जमाल कुडू' स्टेप्स से जीता फैंस का दिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन