1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में होगा धमाल! फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे ये एक्टर

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में होगा धमाल! फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे ये एक्टर

 Published : Dec 11, 2022 11:59 am IST,  Updated : Dec 11, 2022 12:03 pm IST

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी मिली है की फिल्म में 'आरआरआर' स्टार को शामिल किया जा सकता है।

Pushpa 2- India TV Hindi
Ram Charan Allu Arjun Image Source : PUSHPA 2

टॉलीवुड सुपरस्टार Allu Arjun की फिल्म Pushpa ने बीते साल लोगों को खूब एंटरटेन किया। फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर जमकर रील्स बने और अभी तक इस फिल्म का नशा दर्शकों के सिर से उतरा नहीं है। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के दूसरे भाग का ऐलान कर दिया और इन दिनों टीम 'पुष्पा 2' को लाने की तैयारियों में लगी हुई है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बीच खबर है कि फिल्म में साउथ के राम चरण नजर आ सकते हैं। जिसे जानने के बाद अल्लू अर्जुन और राम चरण के फैंस बहुत खुश हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 

मेकर्स ने अब फिल्म 'पुष्पा 2' की तैयारियां शुरू कर दी है। अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' की शूटिंग 12 दिसंबर से शुरू करेंगे। 'पुष्पा' के निर्देशक सुकुमार फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2' को बनाने में जी - जान से लगे हैं। मीडिया में खबरें हैं कि लोगों को एंटरटेन करने के लिए इस फिल्म में बड़े कलाकारों की एंट्री करवाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुकुमार सुपरस्टार राम चरण का इस फिल्म में कैमियो करवाएंगे। इस खबर के बाद से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ रही है। हालांकि ऑफिशियल तरीके से इस खबर की जानकारी मेकर्स या फिल्म की टीम की तरफ से नहीं दी गई है।

राम चरण फिल्म निर्देशक सुकुमार के साथ उनकी पिछली फिल्म 'रंगास्थलम' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में राम चरण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने और इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 

'पुष्पा 2' में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आएंगी। अगर, राम चरण इस फिल्म में काम करेंगे तो उनका कैमियो रोल दर्शकों को देखने मिलेगा। यह फिल्म अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

Dilip Kumar 100th Birthday: 14 की उम्र तक नहीं देखी एक भी फिल्म, बनना था फुटबॉल प्लेयर, बन गए अभिनय सम्राट

यूट्यूबर अरमान मलिक की दो पत्नियां एक साथ हैं प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा अजीब परिवार

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का होगा कमबैक?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन