1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी की जगमगाहट में 'पुष्पा राज' का अनोखा अंदाज, एक-दूजे के हुए नागा चैतन्य-शोभिता धूलिपाला

शादी की जगमगाहट में 'पुष्पा राज' का अनोखा अंदाज, एक-दूजे के हुए नागा चैतन्य-शोभिता धूलिपाला

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 04, 2024 09:15 pm IST,  Updated : Dec 04, 2024 10:13 pm IST

साउथ स्टार नागा चेतन्य और शोभिता धूलिपाला आज से एक दूजे के हो गए हैं। दोनों ने आज की शाम हैदराबाद में शादी रचा ली है। शादी की इन रस्मों के बीच साउथ सिनेमा के सितारे शामिल होने पहुंच रहे हैं।

Naga Chaitanya- India TV Hindi
नागा चेतन्य Image Source : INSTAGRAM

साउथ स्टार नागा चेतन्य और शोभिता धूलिपाला आज की शाम शादी के बंधन में बंध गए हैं। यहां हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में साउथ इंडियन स्टाइल में चल रही शादी की रस्मों की धूम है। इस शादी में साउथ सिनेमा के फिल्मी सितारे शामिल हुए हैं। इस शादी में साउथ के कई सुपरस्टार्स शिरकत करने वाले हैं। पुष्पा-2 फेम एक्टर अल्लू अर्जुन भी यहां जल्द ही शामिल होंगे। 

Naga Chaitanya
Image Source : INSTAGRAMनागा चेतन्य

 

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने इस साल अगस्त में सगाई की थी। शादी में राम चरण, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों के शामिल होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक नागार्जुन और परिवार ने तेलुगु फिल्म उद्योग के सबसे बड़े सितारों को आमंत्रित किया है। इनमें चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, पीवी सिंधु, नयनतारा, अक्किनेनी और दग्गुबाती परिवार, एनटीआर, राम चरण और उपासना कोनिडेला, और महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर शामिल हैं। इस बीच शादी से पहले नागार्जुन का जुबली हिल्स स्थित घर पूरी तरह से सज गया है और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Naga Chaitanya
Image Source : INSTAGRAMनागा चेतन्य

बता दें कि नागा चेतन्य और शोभिता पिछले दो साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। चैतन्य की पहली शादी फैमिली मैन 2 एक्टर सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। उन्होंने शादी के लगभग चार साल बाद 2021 में अलग होने की घोषणा की। खबरों की मानें तो चेतन्य और सैम शादी से पहले एक-दूसरे को दस साल से जानते थे। वहीं शोभिता का रिश्ता कभी भी मीडिया रिपोर्ट्स में नहीं आया। चैतन्य के साथ उनका रिश्ता अभिनेता का पहला कथित रिश्ता रहा है।

Naga Chaitanya
Image Source : INSTAGRAMनागा चेतन्य

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन