1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्पेशल अंदाज में राधिका मर्चेंट ने मनाया नया साल, अनंत अंबानी ने दिया साथ, तस्वीरें देख खिल उठेगा मन

स्पेशल अंदाज में राधिका मर्चेंट ने मनाया नया साल, अनंत अंबानी ने दिया साथ, तस्वीरें देख खिल उठेगा मन

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 02, 2025 07:51 am IST,  Updated : Jan 02, 2025 08:48 am IST

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने शादी के बाद पहली बार एक साथ नए साल का जश्न सेलिब्रेट किया। ये सेलिब्रेशन काफी खास रहा और इसमें बॉलीवुड सितारे धूम मचाते नजर आए। इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

Radhika merchant, Anant ambani- India TV Hindi
दोस्तों के साथ राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने किया सेलिब्रेशन। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जोड़ी शादी के बाद से ही लोगों फेवरेट बनी हुई है। लोग इनकी हर अपडेट के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। लोगों इनके सेलिब्रेशन्स को लेकर खास रुचि रखते हैं और ये हर त्योहार को ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। हर इवेंट को खास बनाने के लिए पहचाने जाने वाले अंबानीज ने नए साल का जश्न भी ग्रैंड अंदाज में ही सेलिब्रेट किया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने एक साथ मिलकर नए साल का आगाज किया। दोनों की जोड़ी शादी के बाद पहली बार एक साथ नए साल का जश्न मनाती नजर आई। दोनों के लिए ही नया साल काफी शानदार रहा। अब इसकी झलकियां भी सामने आ गई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और इन्हें बार-बार देखा जा रहा है। 

साथ में मनाया नया साल

सामने आई तीन तस्वीरों में राधिका मर्चेंट काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं। अनंत अंबानी भी उनका पूरा साथ देते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों ही एक दूसरे के साथ ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट कैरी किए हैं। ग्रुप फोटो में उनके और भी करीबी दोस्त पोज देते दिख रहे हैं। सभी ने ब्लैक आउटफिट ही कैरी किए हैं। राधिका ने फर वाले कोट के साथ ट्राउजर कैरी की है और वो अपने हाथ में ड्रिंक लिए पोज दे रही हैं। वहीं अनंत अंबानी उन्हें पकड़कर पोज देते नजर आ रहे हैं। इस मौके के लिए अनंत अंबानी ने ब्लैक शर्ट और ट्राउजर कैरी की हैं।

Radhika merchant, Anant ambani
Image Source : INSTAGRAMदोस्तों के साथ राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने मनाया जश्न।

मस्ती में दिखीं राधिका

इस तस्वीर के बाद दो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें से एक तस्वीर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट साथ में पोज दे रहे हैं। ये भी एक ग्रुप फोटो है। शिमरी पैंट और रेड स्वेटर में राधिका मर्चेंट क्रिसमस और न्यू इयर वाली वाइब दे रही हैं। उन्होंने बालों को भी अलग तरीके से स्टाइल किया है। अनंत अंबानी ने भी ब्लैक एंड व्हाइट फैंसी शर्ट कैरी की है। इसके अलावा भी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें राधिका मर्चेंट अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज दे रही हैं। उन्हें मस्ती भरे अंदाज में देखा जा सकता है। इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर भी नजर आ रही हैं। सभी ने एक स्वेटर कैरी किया है, जिस पर एक कपल की फोटो बनी हुई है। 

Radhika merchant, Anant ambani
Image Source : INSTAGRAMराधिका ने दोस्तों के साथ की मस्ती।

बीते साल हुई थी राधिका अनंत की शादी

बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के खास दोस्त की जामनगर में शादी भी आयोजित की गई है, जिसका भी सेलिब्रेशन जारी है। साल 2024 में ही राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की भी शादी हुई है। साल की शुरुआत से ही दोनों की शादी का जश्न देखने को मिला। इसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर हॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी से पहले दो प्री-वेडिंग इवेंट भी रखे गए थे। पहला प्री-वेंडिंग जामनगर में आयोजित हुआ तो दूसरा क्रूज पर फ्रांस और इटली में रखा गया था। पूरा अंबानी परिवार इन फंक्शन्स का हिस्सा बना।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन