Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राघव चड्ढा को मल-मलकर लगाई गई हल्दी, परिणीति की चूड़ा सेरेमनी वाले वीडियो में दिखा अनदेखा रोमांटिक अंदाज

राघव चड्ढा को मल-मलकर लगाई गई हल्दी, परिणीति की चूड़ा सेरेमनी वाले वीडियो में दिखा अनदेखा रोमांटिक अंदाज

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Oct 25, 2023 10:26 am IST, Updated : Oct 25, 2023 10:26 am IST

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरें और वीडियो अभी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्ट्रेस एक-एक कर के अपनी शादी के अनसीन मोमेंट्स फैंस संग साझा कर रही हैं। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस को राघव और परिणीति की अनदेखी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Raghav Chadha, parineeti chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की अनदेखी तस्वीरें।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी धमाकेदार तरीके से हुई। दोनों की शादी के फंक्शन्स की तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया छाई हुई हैं। कपल भी अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहा है। हाल में ही परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो री शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि राघव चड्ढा काफी हरफनमौला हैं। दोनों की काफी क्यूट और रोमांटिक केमिस्ट्री इस वीडियो में देखने को मिली। सामने आया ये वीडियो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी के अनदेखे पल दिखा रहा है। 

सामने आईं हल्दी की तस्वीर

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी लोगों की पसंदीदा बनी हुई है। लोगों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी का वीडियो देखकर साफ हो रहा है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। परिणीति चोपड़ा से शादी के बाद राघव चड्ढा का भी अलग अवतार ही देखने को मिल रहा है, जो शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। राजनीति की दुनिया में सीरियस नजर आने वाले राघव चड्ढा अपनी हालिया हल्दी सेरेमनी में काफी हरफनमौला लगे हैं। 

राघव-परिणीति दिखे एक्साइटेड
इतना ही नहीं इस वीडियो में लोग मल-मलकर राघव को हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में परिणीति चोपड़ा भी काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। दोनों मस्ती करते भी दिख रहे हैं। एक सीन में परिणीति राघव को किस कर रही हैं। हल्दी के अलावा वीडियो में चूड़ा सेरेमनी भी दिखाई गई है। इसमें परिणीति चूड़ा और कलीरा की पूरी रस्म करते दिख रही हैं। इस वीडियो में दोनों के परिवार वाले भी मौज-मस्ती करते दिख रहे हैं। 

यहां हुई थी पहली मुलाकात
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों की मुलाकात लंदन में हुई। लवबर्ड्स परिणीति और राघव चड्ढा पहली बार लंदन में प्रतिष्ठित इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स में मिले थे। जहां उन दोनों को अपने-अपने क्षेत्र में 'आउट-स्टैंडिंग' अचीवर्स से सम्मानित किया गया। इस इवेंट से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। दोनों ही एक जैसे कपड़ों में नजर आए थे। जहां राघव ने ब्लैक कोट-पैंट पहना था, वहीं परिणीति ने भी ब्लैक सूट कैरी किया था। दोनों शानदार दिख रहे थे। कहा जा रहा है कि ये दोनों की पहली मुलाकात थी। यहीं से प्यार का सिलसिला शुरू हुआ जो आगे शादी तक पहुंचा।

ये भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी' की हीरोइन अदा शर्मा के बाद अब सनी लियोनी संग रैप का तड़का लगाएंगे उत्तर प्रदेश के ये IAS अधिकारी

आलिया भट्ट के लिपस्टिक पोछने वाले बयान पर ये क्या बोल गए रणबीर कपूर, वायरल हुआ वीडियो

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement