1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राज कपूर की बेटी भी रही हैं बड़े पर्दे का हिस्सा, ये है पहली और आखिर फिल्म, फिर नहीं किया कैमरे का सामना

राज कपूर की बेटी भी रही हैं बड़े पर्दे का हिस्सा, ये है पहली और आखिर फिल्म, फिर नहीं किया कैमरे का सामना

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 23, 2024 12:56 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 01:06 pm IST

करिश्मा कपूर और करीना कपूर को कौन नहीं जानता। कपूर खानदान की ये दोनों बेटियां बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं और कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं इससे पहले भी कपूर खानदान की एक बेटी बड़े पर्दे पर काम कर चुकी थी।

Raj Kapoor- India TV Hindi
राज कपूर की बेटी ने भी किया है फिल्म में काम। Image Source : INSTAGRAM

कपूर खानदान ने बॉलीवुड को कई स्टार दिए हैं, लेकिन इनमें ज्यादातर पुरुष स्टार ही रहे हैं। एक समय था जब कपूर खानदान की बेटियां फिल्मों में काम नहीं करती थीं और अगर किसी ने कपूर खानदान के बेटे से शादी की है तो उन्हें भी फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी। कपूर खानदान की ये परंपरा काफी पुरानी रही है, यही वजह है कि शादी के बाद बबीता और नीतू कपूर ने भी कपूर फैमिली के बेटों से शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि, राज कपूर की पोतियों करिश्मा कपूर ने इन परंपराओं को तोड़ते हुए फिल्मी दुनिया का रुख किया और उनके बाद उनकी बहन करीना ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन, क्या आप जानते हैं सालों पहले कपूर खानदान की एक और बेटी बड़े पर्दे में नजर आई थी।

चंद सेकेंड के लिए पर्दे पर दिखाई दी थीं राज कपूर की बेटी

जी हां, सालों पहले रिलीज हुई 'श्री 420' में कपूर खानदान की इस बेटी ने बड़े पर्दे में झलक दिखाई थी, हालांकि वह चंद सेकेंड के लिए ही पर्दे पर दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्होंने कभी कैमरे का सामना नहीं किया। क्या आप कपूर खानदान की इस बेटी के बारे में जानते हैं? दरअसल, यहां हम कपूर परिवार की जिस बेटी की बात कर रहे हैं, वह रितु नंदा हैं। 1955 में रिलीज हुई राज कपूर और नरगिस स्टारर श्री 420 के गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में रितु नंदा भी नजर आई थीं।

गाने में नजर आए तीनों बच्चे राज कपूर के थे

इस गाने में तीन बच्चे रोड क्रॉस करते दिखाए गए थे, जिनमें से एक ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और रितु नंदा थे। प्यार हुआ इकरार हुआ है गाने में एक लाइन आती है 'तुम न रहोगे, मैं न रहूंगी फिर भी रहेंगी निशानियां...' इस दौरान तीन बच्चे दिखाई देते हैं। ट्विटर हैंडल मूवीज एन मेमोरीज के अनुसार गाने में दिखाई दिए तीनों बच्चे राज कपूर के थे। 

राज कपूर-कृष्णा राज कपूर के बच्चे

राज कपूर और कृष्णा राज कपूर ने 1946 में शादी की थी और इस शादी से उनके 5 बच्चे हुए, तीन बेटे और दो बेटियां। राज कपूर के तीन बेटों ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर ने फिल्मों में काम किया और वहीं बेटियों रीमा कपूर और रितु नंदा ने परिवार की परंपरा को मानते हुए फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन