1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस साउथ सुपरस्टार को भगवान मानते हैं फैंस, तमिलनाडु में बनवाया मंदिर, इस खास दिन करते हैं पूजा-अर्चना

इस साउथ सुपरस्टार को भगवान मानते हैं फैंस, तमिलनाडु में बनवाया मंदिर, इस खास दिन करते हैं पूजा-अर्चना

 Published : Apr 14, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 10:54 pm IST

मदुरै निवासी रजनीकांत के प्रशंसक कार्तिक ने अपने घर में बनाए गए मंदिर में सुपरस्टार का सम्मान करते हुए तमिल नववर्ष के दिन उनका पंचामृत से अभिषेक किया। साथ ही वह अपने परिवार के साथ साउथ मेगास्टार थलाइवा की आरती देखा नजर आए।

Rajinikanth- India TV Hindi
इस साउथ सुपरस्टार को भगवान मानते हैं फैंस Image Source : X

साउथ एक्टर रजनीकांत की पूरी दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। लोग उन्हें भगवान मानते हैं और जब भी सुपरस्टार की फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो लोग थिएटर्स के बाहर उनकी तस्वीर की पूजा करते हैं। कोई उनके पोस्टर पर माला पहनाता है तो कोई दूध चढ़ाता है। वहीं कुछ समय पहले रजनीकांत के लिए एक फैन ने अपने घर में मंदिर बनवाया था, जिसने 14 अप्रैल को तमिल नववर्ष के दिन अपने परिवार के साथ उनका पंचामृत से अभिषेक किया। साथ ही उनकी आरती भी की और उन्हें भोग लगाने के लिए खाना भी बनाया। ये खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है।

तमिल नववर्ष पर रजनीकांत की हुई पूजा

मदुरै के रहने वाले रजनीकांत के जबरे फैन कार्तिक ने अपने घर में बनाए गए मंदिर में सुपरस्टार की पूजा करते हुए तमिल नववर्ष को अनोखे तरीके से मनाया। कुछ महीने पहले ही इस मंदिर का उद्घाटन किया गया था, जिसमें अभिनेता की 300 किलो की मूर्ति स्थापित की गई थी। कार्तिक जो रजनीकांत को भगवान मानते हैं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में तमिल नववर्ष का उत्सव मनाया। यह स्थान अभिनेता को समर्पित एक तीर्थस्थल बन गया है जो देश भर में रजनीकांत के प्रति उनके फैंस का अपार प्रेम दर्शाता है।

सुपरस्टार के नाम पर बना मंदिर

रजनीकांत भारत के सबसे महंगे और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके लिए कार्तिक ने मदुरै में अपने घर में  एक मंदिर बनवाया है। अभिनेता के प्रशंसक, कार्तिक ने अपने घर के एक हिस्से को रजनीकांत के मंदिर में बदल दिया और इसे अभिनेता को समर्पित कर दिया। मंदिर में रजनीकांत की 300 किलो वजनी मूर्ति है। पुथंडू, जिसे आमतौर पर तमिल नववर्ष के रूप में जाना जाता है। उसे 14 अप्रैल, 2025 को मनाया जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन