1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रकुल प्रीत और जैकी भगनानी हुए शादी के लिए गोवा रवाना, कार में दिखे दूल्हा दुल्हन

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी हुए शादी के लिए गोवा रवाना, कार में दिखे दूल्हा दुल्हन

 Published : Feb 17, 2024 08:32 pm IST,  Updated : Feb 17, 2024 08:32 pm IST

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। दोनों मुंबई से अब वेडिंग डेस्टिनेशन गोवा के लिए रवाना हो गया है। खबर है कि यह जोड़ा गोवा में इको फ्रेंडली शादी करने वाला है।

Rakul Preet and Jackky Bhagnani- India TV Hindi
Rakul Preet and Jackky Bhagnani Image Source : INSTAGRAM

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह सेलेब्रिटी कपल लगातार अपने रिश्तों को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। वहीं फैंस भी इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, वहीं अब दूल्हा और दुल्हन शादी के वेन्यू गोवा के लिए रवाना भी हो चुके हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

ऐसा था दोनों का लुक 

रकुल ने इस मौके पर ओरेंज कलर का कोट सूट पहना हुआ है। वहीं उनके होने वाले पति जैके ने फ्लोरल प्रिंट वाली शर्ट पहनी हुई है। कपल के चेहरे पर शादी वाला ग्लो साफ नजर आ रहा है। दोनों के पेरेंट्स भी साथ में नजर आ रहे हैं। जैकी सफे रंग की कार से और रकुल काले रंग की मर्सिडीज से गोवा के लिए रवाना हुई हैं। 

बीते दिन था कपल का ढोल फंक्शन

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। बीते दिन जैकी भगनानी के घर पर ढोल नाइट रखी गई थी। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह और उनका परिवार भी जैकी के घर पहुंचा। इसका वीडिया भी सामने आया था। इस दौरान रकुल ब्लैक आउटफिट कैरी किए नजर आई थीं।  इस लुक के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी किया था। इस खास मौके के लिए जैकी भगनानी का घर पूरी तरह सजा दिखा। घर बाहर लाइटों से सजावट हो रखी है। 

अलग अंदाज में होगी शादी

वहीं दोनों की शादी की बात करे तो बताया जा रहा है कि यह जोड़ा गोवा में इको फ्रेंडली शादी करेगा। शादी का तीन दिवसीय कार्यक्रम 19 फरवरी से शुरू होगा और 21 फरवरी को उनकी शादी के साथ संपन्न होगा। सूत्र बताते हैं कि इस जोड़े ने मेहमानों को केवल डिजिटल आमंत्रण दिए हैं। शादी की इको फ्रेंडली थीम को ध्‍यान में रखते हुए शादी में कोई आतिशबाजी नहीं होगी। इसके साथ ही शादी में पेड़ लगाने की बात भी सामने आई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन