1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार राम चरण बने जुड़वा बच्चों के पिता, उपासना ने बेटे और बेटी को दिया जन्म, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी

सुपरस्टार राम चरण बने जुड़वा बच्चों के पिता, उपासना ने बेटे और बेटी को दिया जन्म, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी

 Published : Feb 01, 2026 09:13 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 09:13 am IST

सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी ट्विन्स के माता-पिता बन गए हैं। ये खुशखबरी सुपरस्टार चिरंजीवी ने दादा बनने के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

ram charan twins- India TV Hindi
उपासना और राम चरण बने माता-पिता Image Source : INSTAGRAM/@ALWAYSRAMCHARAN

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला को जुड़वां बच्चे हुए हैं। एक्टर के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर एक बेटे और एक बेटी के आने की खुशखबरी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 'मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं।' राम चरण और उपासना अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। यह राम चरण और उपासना कामिनेनी के लिए दूसरी बार माता-पिता बनने का मौका है, इससे पहले 2023 में उनकी पहली बच्ची बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का 20 जून 2023 को जन्म हुआ था।

जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने राम चरण और उपासना

चिरंजीवी ने X (पहले ट्विटर) पोस्ट में लिखा था, 'बहुत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हम यह बताते हुए खुश हैं कि @AlwaysRamCharan और @upasanakonidela को जुड़वां बच्चे हुए हैं- एक बेटा और एक बेटी। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। इन नन्हे-मुन्नों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के तौर पर बहुत खुशी और भगवान का आशीर्वाद है। हम सभी को उनकी प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।'

राम चरण और उपासना को फैंस ने दी बधाई

इस बीच राम चरण की बहन सुष्मिता कोनिडेला ने ट्वीट किया, '2026 सच में हमारे पूरे परिवार के लिए एक बहुत ही शुभ शुरुआत है एक बार फिर 'आंटी' बनना और इस बार दोगुनी खुशी और प्यार के साथ यह सच में बहुत खास है बधाई हो, मेरे प्यारे चरण और अप्सी।'

उपासना ने कब की प्रेग्नेंसी की घोषणा

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने अक्टूबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। परिवार के सदस्यों के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उपासना ने X पर लिखा, 'यह दिवाली दोगुनी खुशी, दोगुने प्यार और दोगुने आशीर्वाद वाली थी।'

ये भी पढे़ं-

अजय देवगन की वो हीरोइन, जो नहीं करती अपने पिता के सरनेम का इस्तेमाल, इस वजह से बनाई है दूरी

गोविंदा से था नीलम कोठारी का अफेयर? सालों बाद अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन