1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपूर खानदान के लाडले का फ्लॉप रहा डेब्यू, लेकिन अपनी एक्टिंग से बनाई पहचान और बन गए सुपरस्टार

कपूर खानदान के लाडले का फ्लॉप रहा डेब्यू, लेकिन अपनी एक्टिंग से बनाई पहचान और बन गए सुपरस्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 15, 2025 06:00 am IST,  Updated : Feb 15, 2025 06:00 am IST

Happy 43 Birthday Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर आज 43 साल के हो गए हैं। साल 2007 में फिल्म सांवरिया से डेब्यू करने वाले रणबीर की पहली फिल्म फ्लॉप रही थी। लेकिन अपनी एक्टिंग के दम पर रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई और सुपरस्टार बन गए।

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
रणबीर कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। कपूर खानदान में जन्मे रणबीर कपूर आज भले ही बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार बन गए हैं लेकिन उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद भी रणबीर कपूर ने अपनी एक्टिंग और चार्म से लोगों का दिल जीता और स्टारडम हासिल की। आज रणबीर बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। 

फ्लॉप फिल्म से किया डेब्यू

आज ही के दिन 1982 में फिल्मी परिवार में जन्मे रणबीर कपूर ने अपने दादा से लेकर चाचा और बहनों को भी फिल्मों में एक्टिंग करते देखा है। बचपन से ही फिल्मी माहौल में बड़े हुए रणबीर भी एक हीरो बनने की ख्वाइश पालते रहे। अपनी स्कूलिंग मुंबई से पूरी करने के बाद रणबीर कपूर ने अमेरिका से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। इतना ही नहीं अपने परिवार में रणबीर कपूर पहले इंसान थे जिन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की थी। यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद रणबीर वापस अपने घर लौट आए और फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाशने लगे। रणबीर कपूर को साल 2007 में फिल्म सांवरिया के जरिए डेब्यू करने का मौका मिला। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था और सोनम कपूर के साथ रणबीर ने अपना डेब्यू किया। हालांकि रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 

दूसरी फिल्म से भी नहीं मिली पहचान

रणबीर कपूर की पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद साल 2009 में उनकी दूसरी फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म भी रणबीर कपूर को पहचान नहीं दिला पाई। इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर को फिल्म मिली 'वेकअप सिड'। इस फिल्म में रणबीर ने कोंकणा सेन शर्मा के साथ स्क्रीन पर अपना जादू दिखाया और खूब नाम कमाया। ये फिल्म हिट रही और लोगों को पसंद आई। साथ ही रणबीर को हीरो के तौर पर पहचान दिला गई। इसके बाद रणबीर कपूर की अगली फिल्म इसी साल 2009 में 'अजब प्रेम की गजब कहानी' रिलीज हुई। इस फिल्म में रणबीर ने कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर की। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और रणबीर कपूर स्टार बन गए। 

रॉकस्टार ने बनाया सुपरस्टार

साल 2009 में रणबीर सिंह ने रॉकेट सिंह, राजनीति और अंजाना अंजानी जैसी फिल्में कीं और लोगों का दिल जीता। लेकिन साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म रॉकस्टार ने धूम मचा दी। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कराई बल्कि रणबीर कपूर को सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म में रणबीर के किरदार को काफी पसंद किया गया और एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई। इसके बाद रणबीर कपूर ने कभी पीचे मुड़कर नहीं देखा। अब तक रणबीर 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए हैं। अब रणबीर कपूर को जल्द ही रामायण में राम के किरदार में देखा जाएगा। आज रणबीर के जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन