1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर ने खरीदी एक और सुपर लग्जरी कार, छप्परफाड़ कीमत जानकर दातों तले दबा लेंगे उंगली

रणबीर कपूर ने खरीदी एक और सुपर लग्जरी कार, छप्परफाड़ कीमत जानकर दातों तले दबा लेंगे उंगली

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 03, 2024 08:11 pm IST,  Updated : Apr 03, 2024 10:41 pm IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के पास कई शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है। अब एक्टर ने नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत काफी ज्यादा है। एक्टर की इस सुपर लग्जरी गाड़ी का वीडियो और कीमत दोनों सामने आ गए हैं, जिसे जानने के बाद लोग हैरान हैं।

Ranbir kapoor bentley car- India TV Hindi
रणबीर कपूर की नई कार। Image Source : DESIGN PHOTO

बॉलीवुड एक्टर्स के बड़े-बड़े शौक होते हैं। हाई-फाई घरों में रहने के साथ ही एक्टर्स महंगी लग्जरी गाड़ियां भी रखते हैं। बॉलीवुड के टॉप सितारों के पास कार्स का अच्छा खासा कलेक्शन होता है। ठीक ऐसा ही 'एनिमल' एक्टर रणबीर कपूर के साथ भी है। वो हाल में ही अपना नया बंगला बना रहे हैं और इसी के साथ ही उन्होंने अपनी कारों की लिस्ट में नई कार शामिल की है। ये कार कोई ऐसी वैसी कार नहीं, बल्कि एक सुपर लग्जरी कार है। इस कार का वीडियो भी सामने आया है। रही बात कार की कीमत की तो वो हैरान करने वाली है। इस महंगी कार की कीमत में आप कई फ्लैट्स और बंगले भी खरीद सकते हैं। 

जानें रणबीर की नई कार की कीमत

रणबीर कपूर ने नीले रंग की बेंटले कार खरीदी है, जो वीडियो में चमचमाती नजर आ रही है। इस कार की कीमत 8 करोड़ रुपये है। रणबीर कपूर के पास पहले भी कई महंगी कारे रही हैं, जिनमें मर्सिडीज-एएमजी जी 63, रेंज रोवर इवोक, रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी ए8 और ऑडी आर8 शामिल हैं। अब इस शानदार कलेक्शन में ये ब्रिटिश बेंटले कार भी शामिल हो गई है। हाल में सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर अपनी नई कार में बैठे मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आए। बता दें, बॉलीवुड के कई और मेगास्टार्स के पास भी ये महंगी गाड़ी है।

यहां देखें वीडियो

इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर कपूर 

बता दें, रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म 'एनिमल' में नजर आए। इस फिल्म में उनका किरदार काफी धांसू था, वो एक अल्फा मेल बने दिखे थे। फिल्म में एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी नजर आईं। दोनों के साथ ही उनका लव एंगल देखने को मिला। फिलहाल, रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज कल वो अक्सर अपनी फैमिली के साथ ही स्पॉट किए जाते हैं। इन दिनों रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' की तैयारी में लगे हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने तिरंदाजी की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। फिलहाल इस फिल्म की बाकी कास्ट अभी तक तय नहीं हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन