1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Karan Johar को रांची की कोर्ट ने भेजा नोटिस, फिल्म 'जुग जुग जियो' पर लग सकती है रोक

Karan Johar को रांची की कोर्ट ने भेजा नोटिस, फिल्म 'जुग जुग जियो' पर लग सकती है रोक

 Published : Jun 15, 2022 10:09 pm IST,  Updated : Jun 15, 2022 10:09 pm IST

बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक करन जौहर पर फिल्म 'जुग जुग जियो' की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगा है। इस मामले में रांची सिविल कोर्ट में एक कमर्शियल सूट याचिका दायर की गई है।

Karan Johar - India TV Hindi
Karan Johar  Image Source : INSTAGRAM/ KARANJOHAR

बॉलीवुड के चर्चित निमार्ता निर्देशक करन जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' की कहानी का विवाद अदालत पहुंच गया है। रांची निवासी विशाल सिंह का आरोप है कि निर्माता-निर्देशक ने उनकी कहानी की चोरी कर फिल्म का निर्माण कराया है। 

उनकी ओर से कॉपीराइट एक्ट के तहत दायर कमर्शियल सूट पर सुनवाई करते रांची की स्पेशल कमर्शियल कोर्ट ने करण जौहर को नोटिस जारी किया है। अदालत ने जौहर को 18 जून से पहले अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। 

स्पेशल कमर्शियल कोर्ट के जज एमसी झा की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान प्रार्थी विशाल सिंह की ओर से अधिवक्ता सौरभ अरुण ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर बीते 22 मई को जब रिलीज किया गया तो उनके मुवक्किल विशाल सिंह को पता चला कि यह तो उनकी कहानी चुराकर बनायी गयी है।

विशाल सिंह ने पहले यह कहानी जौहर को भेजी थी। जौहर ने उनकी कहानी यह कहते हुए वापस कर दी थी कि यह उनके उपयोग के लायक नहीं है। अब चोरी से उन्होंने इसी कहानी पर फिल्म बनाई है। अदालत ने इस पर करण जौहर को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है।

इनपुट - आईएएनएस

Varun dhawan के पिता David dhawan हुए अस्‍पताल में भर्ती, फिल्म का प्रमोशन बीच में छोड़ भागे एक्टर

बी प्राक के नवजात बच्चे की हुई मौत, करण जौहर, नीति मोहन, गौहर खान सहित अन्य सेलेब्स ने जताया दुख

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने बताया कैसे गया था उनके शरीर में ड्रग्स

Koffee With Karan: OTT पर 7 जुलाई को प्रीमियर होगा कॉफी विद करण 7, जानिए कौन-कौन करेगा शिरकत?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन