बॉलीवुड की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक साल 2019 में वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज थी। फिल्म का नाम 'गली बॉय' है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म में विजय वर्मा, कल्कि कोचलिन और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में थे। बीते सालों में ये फिल्म काफी लोकप्रिय हुई। स्लम एरिया में रहने वाले स्ट्रीट रैपर्स की कहानी को फिल्म ने दिखाया था। कैसे ये रैपर गलियों में रैप करके देश भर में पॉपुलर होते हैं, इसकी सटीक झलक दिखी थी। दमदार कहानी और दमदार अभिनय के अलावा गली बॉय के डायलॉग ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था।
रणवीर की एक्टिंग के फैंस हुए थे मुरीद
रणवीर सिंह के आइकॉनिक कैरेक्टर मुराद अहमद के जरिए 'गली बॉय' सिर्फ एक फिल्म नहीं रही, बल्कि अपने आप में एक कल्ट हिट बन गई। इसने हर हद को पार कर दिया और ऐसा फैनबेस खड़ा कर दिया, जो किसी एक जगह तक सीमित नहीं रहा। जिसने भी ये फिल्म देखी है, वो मानता होगा कि मुराद के रोल में रणवीर की परफॉर्मेंस उनके सबसे जबरदस्त ऑन-स्क्रीन प्लेआउट्स में से एक है। इसके अलावा भी अलिया भी अपने किरदार में खूब जमी थीं। उन्होंने जिस तरह से अपने अभिनय को इस फिल्म में निखारा था, वो काबिले तारीफ था। फिल्म ने दुनिया भर मे 230 करोड़ से अधिक की कमाई की थी, जबकि इसका बजट इससे काफी कम सिर्फ 84 करोड़ रुपये ही था।
ऑस्कर में पहुंची थी फिल्म
'गली बॉय' को 92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए इंडिया की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया था। फिल्म भले ही अवॉर्ड हासिल नहीं कर सकी लेकिन विदेशी मंच पर पहुंच कर दुनिया भर में तारीफें लूटी। 'गली बॉय' के 7 क्लासिक डायलॉग ऐसे हैं जो लोंगों की जुबां पर चढ़े हुए थे। इसमें से एक तो देशभर में हर कोई कह रहा था। देखते ही देखते वो डायलॉग बॉलीवुड एंथम में बदल गया था। इस डायलॉग पर फिल्म में एक रैप सॉन्ग भी था। इन्ही डायलॉग्स पर एक नजर डालते हैं।
आइकॉनिक डायलॉग
- अपना टाइम आएगा (ये बना था बॉलीवुड एंथम)
- मेरे बॉयफ्रेंड के साथ कोई गुलु गुलु करेगा तो तो धोंपतूंगी ही ना उसको
- अभी एक ही लाइफ है, एक ही तू है...ऊपर से घुस रही वो बिच में..गुस्सा नहीं आएगा क्या?
- अभी कोई दूसरा मेरे को बताएगा मैं कौन हूं
- मैं नहीं बदलता अपना सपना अपनी सच्चाई से मेल खाने के वास्ते... मैं अपना सच्चाई बदलेगा जो मेरे सपने से मेल खाये
- तू इतनी डेयरिंग कैसे है ? नहीं तो इतना सारा जो लाइफ में चाहिए वो मिलेगा कैसे?
- तेरे अंदर का लावा फट के बहार आने दे