1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ranveer Singh और Deepika Padukone ने फैंस संग शेयर की बड़ी खुशखबरी, तस्वीरें हो रही वायरल

Ranveer Singh और Deepika Padukone ने फैंस संग शेयर की बड़ी खुशखबरी, तस्वीरें हो रही वायरल

 Published : Aug 20, 2022 03:20 pm IST,  Updated : Aug 20, 2022 03:20 pm IST

Deepika Padukone and Ranveer Singh: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने नए अलीबाग वाले घर में गृह प्रवेश पूजा की।

Deepika Padukone and Ranveer Singh- India TV Hindi
Deepika Padukone and Ranveer Singh Image Source : INSTAGRAM_RANVEERSINGH

Highlights

  • दीपिका और रणवीर ने किया गृह प्रवेश
  • रणवीर ने शेयर की तस्वीरें

Deepika Padukone and Ranveer Singh: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब इस कपल ने फैंस से ऐसी खुशखबरी शेयर की है कि अब सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की कतार लगी है। दरअसल, हाल ही में दीपिका और रणवीर ने अलीबाग में अपने नए घर में गृह प्रवेश पूजा की। पूजा में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।

Deepika Padukone and Ranveer Singh
Image Source : INSTAGRAM_RANVEERSINGHDeepika Padukone and Ranveer Singh

तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब ये कपल शायद इसी घर में शिफ्ट हो चुका है। इस घर को लेकर पहले भी कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं। रणवीर और दीपिका ने अपने इस घर को खरीदने में मोटी रकम खर्च की है। 

Ranbir Kapoor की Shamshera फंसी कानूनी पचड़े में, OTT रिलीज से पहले मेकर्स को लगा इतने करोड़ का चूना

Deepika Padukone and Ranveer Singh
Image Source : INSTAGRAM_RANVEERSINGHDeepika Padukone and Ranveer Singh

रणवीर ने शेयर की तस्वीरें 

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पूजा की कुछ झलकियां शेयर कीं। तस्वीरों में इस सेलेब्रिटी कपल को पूजा के लिए कंफर्टेबल सफेद कपड़ों में देखा जा सकता है। तस्वीरों में दोनों के चेहरे नजर नहीं आ रहे लेकिन उनके पास हवन और पूजा की विधियां होती दिख रही हैं। यह पूजा एकदम वैसे ही हो रही है जो आमतौर पर सभी घरों में सकारात्मकता लाने के लिए की जाती है। 

Cuttputlli Trailer Out: सीरियल किलर के हाथों की 'Cuttputlli' बने Akshay Kumar, ट्रेलर देख छूटेंगे पसीने

Deepika Padukone and Ranveer Singh
Image Source : INSTAGRAM_RANVEERSINGHDeepika Padukone and Ranveer Singh

न्यूड फोटोशूट से किया था हंगामा  

हाल ही में रणवीर एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में थे। जबकि उनके फोटोशूट को कुछ लोगों  ने 'अश्लील' बताया था। जबकि उनके दोस्तों और को-स्टार्स ने उनका दिल से सपोर्ट किया था। सपोर्ट करने वालों में अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, विद्या बालन उन हस्तियों में शामिल थे। वहीं जिन्होंने रणवीर के पक्ष में बात की।

टीवी एक्ट्रेस Nupur Alankar ने अध्यात्म के लिए छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड, संन्यास लिया, अब जा रहीं हिमालय

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन