1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्ट्रेस Nupur Alankar ने अध्यात्म के लिए छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड, संन्यास लिया, अब जा रहीं हिमालय

टीवी एक्ट्रेस Nupur Alankar ने अध्यात्म के लिए छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड, संन्यास लिया, अब जा रहीं हिमालय

 Published : Aug 20, 2022 08:40 am IST,  Updated : Aug 20, 2022 08:49 am IST

TV Actress Quits Industry: टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए इंसान कुछ भी करने को तैयार रहता है। लेकिन 27 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहीं एक्ट्रेस नूपुर अलंकार (Nupur Alankar) ने अध्यात्म के लिए पूरे ग्लैमर वर्ल्ड और परिवार को अलविदा कह दिया है।

Nupur Alankar- India TV Hindi
TV Actress Nupur Alankar Image Source : FACEBOOK_NUPURALANKAR

Highlights

  • टीवी एक्ट्रेस ने लिया संन्यास
  • मुंबई छोड़ हिमालय में बसने जा रही एक्ट्रेस
  • अध्यात्म के लिए ग्लैमर वर्ल्ड को कहा अलविदा

TV Actress Nupur Alankar Quits Industry takes Sanyaas: टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों को भी बॉलीवुड एक्टर्स की तरह लंबा स्ट्रगल करके पहचान और सफलता हासिल होती है। टीवी इंडस्ट्री के सितारों को फैंस का इतना प्यार मिलता है कि फैंस उन्हें सिर आंखों पर बैठाकर रखते हैं। इसलिए सितारे भी फैंस की भावनाओं का ख्याल रखते हैं। लेकिन इतनी शौहरत को छोड़कर किसी कलाकार के अचानक संन्यास ले लेने की बात सुनकर किसी को भी झटका लग सकता है। जी हां! जानी मानी एक्ट्रेस नूपुर अलंकार (Nupur Alankar) ने अचानक टीवी इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान करके सबको चौंका दिया है। 

27 साल बाद अध्यात्म के लिए छोड़ी इंडस्ट्री

टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस और व्यस्त एक्ट्रेस नूपुर अलंकार (Nupur Alankar) के एक ऐलान ने सनसनी मचा दी है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि वह इंडस्ट्री को छोड़ संन्यास ले चुकी हैं। इंटरव्यू में वह रुद्राक्ष की माला और भगवा वस्त्रों में ही नजर आईं। इतना ही नहीं वह अब हिमालय की ओर जा रही हैं और बाकी जीवन वहीं गुजारने वाली हैं। 

इंडस्ट्री ही नहीं परिवार भी छोड़ा 

27 सालों तक इस इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने के बाद नूपुर अलंकार (Nupur Alankar) में काम करने के बाद सब कुछ त्याग दिया है।  ETimes को दिए इंटरव्यू में नूपुर ने जानकारी दी कि उन्होंने फरवरी में ही संन्यास ले लिया था, तब से वह लगातार तीर्थयात्रियों और जरूरतमंदों की मदद करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा यह भी बताया कि वह अब भगवा धारण कर चुकी हैं और उनके पति ने भी उनके इस फैसले को मान लिया है। इसलिए वह परिवार से भी अलग हो चुकी हैं। उन्होंने मुंबई स्थित अपना फ्लैट किराये से दे दिया है। अब वह अध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ने के लिए हिमालय जा रही हैं। 

Salman Khan: ‘भाईजान’ का पहला लुक हुआ आउट, लंबे बालों और गॉगल्स में सलमान खान दिखे सुपर स्टाइलिश, फैंस हुए क्रेज़ी

कई फिल्मों और सीरियल में किया काम

49 वर्षीय नूपुर अलंकार (Nupur Alankar) ने अब तक 'शक्तिमान' (Shaktiman), 'घर की लक्ष्मी बेटियां' (Ghar ki Laxmi Betiyan) और 'दीया और बाती हम' (Diya aur Baati Hum) जैसे टीवी शोज में महत्वपूर्ण रोल निभाए हैं। इसके साथ ही वह 'राजा जी' (Raja Ji), 'सांवरिया' (Saawariya) और 'सोनाली केबल' (Sonali Cable) जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि नूपुर CINTAA की भी मेंबर रह चुकी हैं. 

Ranbir Kapoor की Shamshera फंसी कानूनी पचड़े में, OTT रिलीज से पहले मेकर्स को लगा इतने करोड़ का चूना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन