1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Salman Khan: ‘भाईजान’ का पहला लुक हुआ आउट, लंबे बालों और गॉगल्स में सलमान खान दिखे सुपर स्टाइलिश, फैंस हुए क्रेज़ी

Salman Khan: ‘भाईजान’ का पहला लुक हुआ आउट, लंबे बालों और गॉगल्स में सलमान खान दिखे सुपर स्टाइलिश, फैंस हुए क्रेज़ी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 19, 2022 04:24 pm IST,  Updated : Aug 19, 2022 05:50 pm IST

Salman Khan: सलमान खान ने अपने एक सुपर स्टाइलिश तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर उनके फैंस पानी पानी हो रहे हैं।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : SALMAN KHAN INSTAGRAM

Highlights

  • सलमान खान फिल्म 'भाईजान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं
  • उन्होंने लेह लद्दाख से अपनी स्टाइलिश तस्वीर शेयर की है
  • इस फोटो को देखकर उनके फैंस हुए ख़ुशी से पागल

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान इस दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' और 'भाईजान' की शूटिंग खत्म करने में लगे हुए हैं। अक्सर सलमान की दोनों फिल्मों के सेट से उनकी तस्वीरें और वीडियो लीक होते रहते हैं। लेकिन, आज दबंग खान ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका नया लुक सामने आ रहा है। सलमान खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

लेह लद्दाख से शेयर की तस्वीर 

सलमान खान ने आज अपने इंस्टाग्राम से अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सलमान लेह लद्दाख में पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'लेह लद्दाख।' इस तस्वीर में उनका बिंदास अंदाज़ देखते ही बन रहा है। लंबे खुले बाल, गॉगल्स और बैक पोज देते हुए सलमान बेहद स्टाइलिश नज़र आ रहे हैं। इस फोटो में उनके पास एक बाइक भी दिख रही है। 

सलमान का लुक देखकर फैंस हुए क्रेज़ी 

सलमान खान के फैंस को उनका ये स्टाइलिश अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। वह लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ उनके इस पोस्ट पर सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'लव यू भाईजान।' दूसरे ने लिखा,'आग लगा डाली भाई।' इसके साथ ही कुछ फैंस पोस्ट पर फायर और हार्ट इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।

Raju Srivastava Health: राजू श्रीवास्तव की हालात हुई बेहद गंभीर, महाकालेश्वर मंदिर में शुरू हुआ महामृत्युंजय मंत्र का जाप

Raju Srivastava Health Update: कोलकाता के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ पद्मा श्रीवास्तव को बुलाया गया दिल्ली, हालत अभी भी नाजुक

 'टाइगर 3' को भी ट्विटर पर किया जा रहा बॉयकॉट

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ को बॉयकॉट करने की मांग के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर सलमान खान भी आ गए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'टाइगर 3' ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी। उनकी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर भी ट्विटर पर बायकॉट की मांग की जा रही  है। लेकिन इसी बीच सलमान ने लेह लद्दाख से अपनी ये तस्वीर शेयर कर अपने फैंस और ट्रोलर्स दोनों का दिल जीत लिया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान अगले कुछ दिनों तक लेह-लद्दाख में शूटिंग करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर तक खत्म होने की उम्मीद की जा रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ‘'टाइगर 3' और 'भाईजान' में नज़र आनेवाले हैं। 

Raju Srivastava Condition: राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत के बीच, पत्नी ने किया बड़ा वादा, कहा- 'वो वापस आएंगे...'

राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ी, बड़े भाई ने कहा- अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन