1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी, मुंबई में खरीदा इतने करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

रणवीर सिंह बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी, मुंबई में खरीदा इतने करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 11, 2022 01:04 pm IST,  Updated : Jul 11, 2022 01:11 pm IST

बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह अपनी लैविश लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान के बंगले के पास ही एक लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत सुनकर आप भी हो जाएंगे दंग।

रणवीर सिंह बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी- India TV Hindi
रणवीर सिंह बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी Image Source : RANVEER SING FANPAGE

रणवीर सिंह हमेशा से अपनी फिल्मों में अपना दम-ख़म दिखाते हुए नज़र आए हैं, अपनी एनर्जी से वो सुस्त महफ़िल में भी जान भर देते हैं। साथ ही सुर्खियों में कैसे बने रहना है ये बात वो बखूबी जानते हैं। कभी अपनी अतरंगी ड्रेसिंग तो कभी अपनी नौटंकी की वजह से वो हमेशा मीडिया में छाए रहते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों  'कॉफी विद करण सीजन 7' में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे की वजह से ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं, अब उन्होंने करोड़ो रुपये का आलीशान अपार्टमेंट खरीदकर हर किसी को हैरान कर दिया है।

रणवीर दीपिका बनें शाहरुख के पडोसी 

रणवीर सिंह आलिशान लाइफ जीते हैं, इस बात को हम सब जानते हैं। उन्हें हर चीज़ आलिशान चाहिए होती है। इसलिए, अब उन्होंने मुंबई के बांद्रा में स्थित रेजिडेंशियल टावर 'सागर रेशम' में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जो शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' और सलमान खान के 'गैलेक्सी' के बीच में है। 

इतनी है अपार्टमेंट की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्टर ने अपना ये घर 119 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो अपार्टमेंट टावर की 16 से 19 मंजिल पर है। यानी कुल चार फ्लोर अपने नाम कराया है। 11,266 वर्ग फुट का कारपेट एरिया है और 1,300 वर्ग फुट की छत है। रणवीर सिंह को इस बिल्डिंग में 19 कार पार्क करने की भी सुविधा मिल गई है।

घर में हैं इतने कमरे

खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने 118.94 करोड़ रुपये अपार्टमेंट को खरीदने के दौरान दिए और 7.12 करोड़ रजिस्ट्रेशन के वक्त स्टैम्प ड्यूटी के लिए भरे थे। 16वां फ्लोर 4BHK है। यानी 4 बेडरूम और एक किचन-हॉल है। वहीं बाकी के तीन फ्लोर पेंटहाउस हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी' रीलीज़ होने वाली है। इस फिल्म को करण जौहर ने निर्देशित किया है।

ये भी पढ़िए:

जॉन अब्राहम स्टारर 'तेहरान' की शूटिंग हुई शुरू, एक्टर ने रिवील किया फर्स्ट लुक

'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना ने लाल रंग के हिजाब में शेयर की फोटो, जानिए इस तस्‍वीर के पीछे की कहानी

Shah Rukh Khan को गले लगाती दिखीं Nayanthara, वन मंथ एनिवर्सरी पर Vignesh ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन