1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Orry बन रणवीर सिंह ने किया कुछ ऐसा देख हो जाएंगे लोटपोट, कभी नहीं देखा होगा ये अतरंगी अंदाज

Orry बन रणवीर सिंह ने किया कुछ ऐसा देख हो जाएंगे लोटपोट, कभी नहीं देखा होगा ये अतरंगी अंदाज

 Published : Aug 03, 2024 08:02 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 08:02 pm IST

रणवीर सिंह का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे ओरी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस अनदेखे वीडियो में रणवीर को स्टार किड्स के फेवरेट ओरी का सिग्नेचर स्टाइल करते देखा जा सकता है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह बने ऑरी Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया सनसनी और बॉलीवुड स्टार किड्स के फेवरेट ओरी उर्फ ​​ओरहान अवत्रामणि हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने ही रहते हैं। वहीं आज वह अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ओरी लगभग हर बॉलीवुड पार्टी में दिखाई देते हैं। पिछले दिनों वह अनंत-राधिका की शादी में स्टार के साथ धमाका करते दिखाई दिए थे। वहीं इस बार ओरी एक्टर रणवीर सिंह के कारण एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। स्टारकिड्स और इंडस्ट्री की बड़ी पार्टीज में अक्सर नजर आने वाले ओरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिंबा रणवीर सिंह का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें मिमिक्री करते देखा जा सकता है।

रणवीर सिंह ने ओरी की नकल

इंटरनेट सेंसेशन ओरी ने अपने जन्मदिन पर रणवीर सिंह का मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर को ओरी की  नकल करता देख आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। वीडियो में रणवीर, ओरी की नकल करते हुए बताते हैं कि वो पैपराजी के साथ कैसे बात करते हैं और कैसे पोज देते हैं। इस वीडियो में रणवीर अपने दोस्तों और ओरी के साथ एक क्लब में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को एक्टर का ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

रणवीर-दीपिका संग ओरी की बॉन्ड

ओरी ने एक्टर का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ओरी कैसे बनें, पहला स्टेप।' इससे पहले मां बनने वाली दीपिका पादुकोण ने ओरी के साथ उनके सिग्नेचर मूव में पोज दिया था। स्टार कपल को ओरी के साथ नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था। ओरी ने दीपिका के बेबी बंप को छूकर अपना सिग्नेचर पोज भी दिया जबकि रणवीर उनके बगल में खड़े होकर मिलियन-डॉलर मुस्कान देते नजर आए। इन तस्वीरों में तीनों की खास बॉन्ड देखने को मिली।

रणवीर सिंह का होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के अलावा वो आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के साथ नजर आने वाले हैं। एक्टर जल्द ही अब 'सिंघम अगेन' में भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन